IAF Agniveer Notification 2024: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का शानदार मौका आया है। इस नई भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे, अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, 17 जनवरी 2024 से शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार agnipathvayu.cdac.in से जाकर पंजीकरण व आवेदन कर सकेंगे।
वायु सेना में अग्निवीर बनने का शानदार मौका
IAF Agniveer Notification 2024 के तहत इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 6 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का हिस्सा पुरुष के साथ साथ महिलाएं भी बन सकेंगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन लिखित परीक्षा 17 मार्च 2024 से होगी।
IAF Agniveer Education Qualification - शैक्षणिक योग्यता
साइंस विषयों के लिए -
गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी विषय के साथ 12वीं में 50 फीसदी अंक
अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक अनिवार्य या
50 फीसदी अंकों के साथ तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमाधारक या
फिजिक्स व मैथ्स जैसे दो नॉन वोकेश्नल विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंकों से दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स
साइंस विषयों के बिना - IAF Agniveer Age Limit
किसी भी विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं लेकिन अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी जरूरी।
IAF Agniveer Age Limit - आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र 21 वर्ष से कम होनी चाहिए। उनका जन्म 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच हुआ हो।
IAF Agniveer Eligibility - शारीरिक दक्षता
- आवेदन करने वाले पुरुष अभ्यर्थी की लंबाई 152.5 सेमी
- महिला अभ्यर्थी की लंबाई 152 सेमी
- पुरुष अभ्यर्थियों के सीने की चौड़ाई 77 सेमी, सीना फुलाकर 82 सेमी
IAF Agniveer Selection - चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और अंत में मेडिकल टेस्ट
