Sarkari Naukri 2024: इस राज्य में निकली लेक्चरर की बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

HPSC Lecturer Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर 27 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

HPSC Lecturer Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर 27 नवंबर 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले यहां रिक्तियां, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Sarkari Naukri 2024


Sarkari Naukri 2024

HPSC Lecturer Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न विषयों में लेक्चरर के कुल 237 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 42 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में पीजी डिग्री होनी चाहिए।

End of Feed