How To Become Station Master In Railway: यदि आप भी भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का सपना संजोए बैठे हैं तो आपके लिए बेहद काम की खबर है। रेलवे की नौकरी सबसे अच्छी नौकरी में से एक मानी जाती है, क्योंकि इसे भविष्य के लिहाज से काफी सुरक्षित माना जाता है। हालांकि रेलवे भर्ती बोर्ड डायरेक्ट स्टेशन मास्टर के पदों पर चयन नहीं करता है। इसके लिए पहले एएसएम की परीक्षा उत्तीर्ण करना होता है। असिस्टेंट स्टेशन मास्टर का पद रेलवे में ग्रुप सी के अंतर्गत आता है। रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर चयन करने के लिए भारतीय रेलवे की ओर से कुछ पात्रता निर्धारित किया गया है।यहां आप रेलवे में स्टेशन मास्टर के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
How To Become Station Master In Railway: रेलवे में कैसे बनें स्टेशन मास्टर
