Sarkari Job 2024: गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में बिना एग्जाम सरकारी नौकरी का मौका, 469 पदों पर होगी भर्ती

GBU Recruitment 2024: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) में सरकारी नौकरी का सपना पूरा हो सकता है। जीबीयू ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

GBU Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी और वो भी यूनिवर्सिटी में..., ये सपना कौन नहीं देखता है। अब ये सपना पूरा हो सकता है क्योंकिगौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना पूरा हो सकता है। जीबीयू ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो जीबीयू की आधिकारिक वेबसाइट gbu.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। जीबीयू के इस भर्ती के लिए अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं, तो 28 जून तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं।

कुल कितने पदों पर भर्ती

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) में इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 469 पदों पर बहाली की जाने वाली है। इन पदों पर चयन बिना किसी परीक्षा के होगा। पहले एक समिति द्वारा आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाएगी और उसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

End of Feed