EMRS Recruitment 2025: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) ने टीजीटी, पीजीटी और हॉस्टल वॉर्डन व अन्य पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। ऐसे में टीचिंग या फिर स्कूल से जुड़े क्षेत्रों में करियर बनाने का सपना देखने वाले देशभर के युवाओं के लिए स्कूलों में नौकरी का ये शानदार मौका है। इस भर्ती के तहत 7267 पदों को भरा जाना है। ईएमआरएस द्वारा पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर), टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर), हॉस्टल वॉर्डन (छात्रावास अधीक्षक) और लैब असिस्टेंट से लेकर अकाउंटेंट तक के पद भरे जाने हैं।
Eklavya Model Residential School Recruitment
TGT के लिये ग्रेजुएट, B.Ed और CTET, वहीं PGT के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed वहीं हॉस्टल वॉर्डन के लिए ग्रेजुएशन डिग्री की जरूरत है। प्रिंसिपल के लिए 225 पद, स्नातकोत्तर औऱ बीएड के लिए 8 से 12 साल का एक्सपीरियंस वहीं पीजीटी 1460 पद, संबंधित विषय में स्नातक और बी.एड. और सीटीईटी सर्टिफिकेट और वहीं हॉस्टल वार्डन के लिए 635 पद हैं और इसके लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। आवेदन की लास्ट डेट 23 अक्टूबर 2025 है।
कैसे करें आवेदन?
- EMRS की वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाएं।
- फिर यहां से रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं।
- संबंधित पद के लिए Apply Online पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सेव करके रखें।
सिलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन समेत कई प्रोसेस शामिल हैं।
