दिल्ली में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! अब अधिक उम्र वाले भी कर सकेंगे आवेदन

Delhi Teacher Recruitment: केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने सरकार ने कहा है कि सहायक शिक्षक पद के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित आयु से अधिक उम्र के उम्मीदवारों के आवेदन को स्वीकार करें। साथ ही इन सभी उम्मीदवारों के आवेदनों को ऑनलाइन, ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से स्वीकार करने को कहा गया है।

Delhi Teacher Recruitment 2025: दिल्ली में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। हाल ही में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) ने अपने आदेश में दिल्ली शिक्षक भर्ती में रिलेक्सेशन को लेकर निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने सरकार ने कहा है कि सहायक शिक्षक पद के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित आयु से अधिक उम्र के उम्मीदवारों के आवेदन को स्वीकार करें। साथ ही इन सभी उम्मीदवारों के आवेदनों को ऑनलाइन, ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से स्वीकार करने को कहा गया है।

Delhi teacher recruitment

Delhi teacher recruitment

न्यायिक सदस्य मनोज गर्व व प्रशासनिक सदस्य डॉक्टर आनंद एस खटी की पीठ ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड व दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय को ये आदेश दिया है। 45 याचिकाओं का निपटारा करते हुए कैट का ये फैसला आया है। कैट ने इस मामले में साफ किया है कि दिल्ली सरकार ने साल 2021 में शिक्षकों की भर्ती की थी। इसके बाद से कोई भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। ऐसे में उन उम्मीदवारों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, जो पिछले चार सालों से शिक्षक पद के लिए तैयारी कर रहे हैं।

End of Feed