Delhi Government Job: दिल्ली वाले हो जाएं तैयार, आने वाली है 20 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, उपराज्यपाल ने दी जानकारी

DSSSB Various Post Recruitment 2024: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से जल्द ही 20000 से ज्यादा पदों पर भारती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आने वाली भर्तियों को लेकर जानकारी दी है।

DSSSB Various Post Recruitment 2024: दिल्ली विकास प्राधिकरण में चुने गए नए 627 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देने गए दिल्ली के उपराज्यपाल ने बड़ी घोषणा की है। दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से जल्द ही 20000 से ज्यादा पदों पर भारती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आने वाली भर्तियों को लेकर जानकारी दी है।

Delhi government Job

दिल्ली में सरकारी नौकरी

दिल्ली में ये भर्तियां अलग-अलग विभागों में 177 अलग-अलग पदों के लिए होंगी। दिल्ली के उपराज्यपाल ने बताया कि दिल्ली राज्य अधीनस्थ सेवा भारती बोर्ड द्वारा मार्च 2025 तक 200 से ज्यादा सरकारी पद भरे जाने की उम्मीद है। इसके लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी होगा।

End of Feed