DDA Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) में जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के लिए की जाएंगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों का संबंधित क्षेत्र में बीई, बीटेक की डिग्री धारक होना अनिवार्य है।
DDA Recruitment 2025
DDA Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर उपलब्ध "ऑनलाइन आवेदन" लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
- जरूरी डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
DDA Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) - इसमें सामान्य ज्ञान, तकनीकी विषय और रीजनिंग आदि से सवाल पूछे जाएंगे।
स्किल टेस्ट - जिस पद के अनुसार जरूरी हो।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन - जिसमें सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 साल निर्धारित है। वहीं अधिकतम 27 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। वहीं सैलरी की बात करें तो पे लेवल - 6 के अनुसार 35,400 - 1,12,400 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं अन्य भत्ते जैसे HRA, DA, TA भी मिलेगा।
