CISF Constable Recruitment 2025 Sarkari Naukri: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की तरफ से कांस्टेबल ड्राइवर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1124 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- cisfrectt.cisf.gov.in पर जाना होगा। 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है।
CISF में बंपर वैकेंसी
सीआईएसएफ की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी 2025 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 मार्च 2025 तक का समय दिया जाएगा। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
CISF Constable Application ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- cisfrectt.cisf.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर CISF Constable Driver Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
CISF Constable Driver Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
एप्लीकेशन फीस
इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है। इस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स 100 रुपये फीस जमा कर सकते हैं। इसमें एससी, एसटी और ESM वर्ग के कैंडिडेट्स को फ्री में आवेदन करने का विकल्प मिला है।
CISF Constable Eligibility and Salary: योग्यता और सैलरी
सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसके लिए कैंडिडेट्स की उम्र 21 साल से ज्यादा और 27 साल से कम होनी चाहिए। इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 3 के तहत सैलरी मिलेगी। सैलरी 21,700 रुपये से 69,100 रुपये होगी। इसके अलावा अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
