CISF Constable Recruitment 2025: सीआईएसएफ में कांस्टेबल पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं पास आज से करें अप्लाई

CISF Constable Recruitment 2025: सीआईएसएफ में कांस्टेबल के कुल 1161 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन पीईटी, पीएसटी, डॉक्यूमेंटेशन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और डीटेल्ड मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा।

CISF Constable Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रह युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CSIF) ने कांस्टेबल/ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर आज यानी 5 मार्च से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 3 अप्रैल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

CISF Constable Recruitment 2025

CISF Constable Recruitment 2025

CISF Constable Notification 2025: कितना मिलेगा वेतन

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सीआईएसएफ में कांस्टेबल के कुल 1161 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन पीईटी, पीएसटी, डॉक्यूमेंटेशन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और डीटेल्ड मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये से 69100 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।

End of Feed