Chhattisgarh Police Recruitment 2023: पुलिस विभाग में 10वीं व 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, इस डेट से पहले करें अप्लाई

Chhattisgarh Police Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: छत्तीसगढ़ पुलिस ने हेड कांस्टेबल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Chhattisgarh Police Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) ने हेड कांस्टेबल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर 30 नवंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू की गई थी।

Chhattisgarh Police Recruitment 2023

Chhattisgarh Police Recruitment 2023

Chhattisgarh Police Job Notification 2023: किन पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ पुलिस में हेड कांस्टेबल, असिस्टेंट प्लाटून कमांडर, कांस्टेबल, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, नर्सिंग असिस्टेंट, कंपाउंडर, ड्रेसर और नर्स सहित कुल 133 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

End of Feed