Teacher Recruitment 2023: यहां प्राइमरी टीचर पदों पर निकली नौकरियां, इस डेट से करें अप्लाई, जानें योग्यता

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jul 4, 2023, 10:23 PM IST

Chandigarh JBT Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: शिक्षा विभाग , चंडीगढ़ ने जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (जेबीटी) (प्राथमिक शिक्षक) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां शैक्षणित योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Chandigarh JBT Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। शिक्षा विभाग , चंडीगढ़ ने जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (जेबीटी) (प्राथमिक शिक्षक) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (Chandigarh JBT Notification 2023) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर 20 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 अगस्त निर्धारित की गई है।

Chandigarh JBT Recruitment 2023
Chandigarh JBT Recruitment 2023

Chandigarh JBT Notification 2023: किसके लिए कितने पद

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से प्राइमरी टीचर के 293 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 149 पद, ओबीसी के लिए 56 पद, एससी के लिए 59 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 29 पद शामिल हैं।

End of Feed