Chhattisgarh Vyapam New Calendar 2024: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी Chhattisgarh Vyapam की तरफ से भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी किया गया है। जारी कैलेंडर के अनुसार छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन CGPSC परिवहन उप निरीक्षक टेक्नीशियन लिखित परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर 2024 को होगा। कैलेंडर चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- vyapam.cgstate.gov.in पर जाना होगा।
व्यापम कैलेंडर जारी
छत्तीसगढ़ व्यापम के तहत जिन परीक्षाओं के नाम कैलेंडर में दिए गए हैं वो परीक्षाएं 28 जुलाई 2024 से 20 अक्टूबर 2024 के बीच आयोजित की जाएंगी। इसके तहत असिस्टेंट ग्रेड 3, लैबरोटरी टेक्नीशियन, हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट समेत कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। कैलेंडर ऐसे डाउनलोड करेंय़
CG Vyapam Calendar ऐसे डाउनलोड करें
- कैलेंडर चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- vyapam.cgstate.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाते ही Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद "व्यापम द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी भर्ती परीक्षाओं का विवरण" लिंक पर क्लिक करें।
- अब कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- कैलेंडर चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
इन पदों पर होगी भर्तियां
| पद का नाम | विभाग | परीक्षा की तारीख | परीक्षा का समय |
| सहायक ग्रेड 3 | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय | 28 जुलाई 2024 | सुबह |
| लैब असिस्टेंट | राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला | 25 अगस्त 2024 | सुबह |
| लैब टेक्नीशियन | राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला | 25 अगस्त 2024 | शाम |
| छात्रावास अधीक्षक | आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास | 15 सितंबर 2024 | सुबह |
| लैब टेक्नीशियन | उच्च शिक्षा संचालनालय | 29 सितंबर 2024 | सुबह |
| मत्स्य निरीक्षक | संचालनालय मछली पालन विभाग | 29 सितंबर 2024 | शाम |
छत्तीसगढ़ में होम गार्ड की भर्ती
छत्तीसगढ़ में होम गार्ड की 2215 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। इसमें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट firenoc.cg.gov.in पर 10 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2024 है। आवेदन करने से पहले योग्यता, आयु और सैलरी के बारे में जरूर जान लें।
