BTSC Junior Engineer Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बिहार सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BTSC Junior Engineer Recruitment 2025) खबर है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन ने जूनियर इंजीनियर के 2747 पदों पर भर्ती (BTSC Junior Engineer Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप बीटीएससी जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
BTSC Junior Engineer Recruitment 2025: बिहार के इस विभाग में जूनियर इंजीनियर के 2747 पदों पर निकली वैकेंसी
BTSC Junior Engineer Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
बीटीएससी ने जूनियर इंजीनियर के कुल 2747 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें सिविल इंजीनियरिंग के 2591 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 86 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 70 पद शामिल हैं।
BTSC Junior Engineer Qualification: बीटीएससी जूनियर इंजीनियर के लिए क्वालिफिकेशन
बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन के जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE या B.tech की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग या डिप्लोमा होना जरूरी है।
BTSC Junior Engineer Age Limit: बीटीएससी जूनियर इंजीनियर के लिए आयु सीमा
यहां आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
BTSC Junior Engineer Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Bihar BTSC Junior Engineer Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
BTSC Junior Engineer Recruitment 2025 Selection Process: बीटीएससी जूनियर इंजीनियर के लिए सेलेक्शन प्रोसेस
बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन के जूनियर इंजीनियर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा व दस्तावेजों के सत्पायपन के आधार पर किया जाएगा। यहां लिखित परीक्षा 100 मार्क्स की होगी। जिसमें डोमेन नॉलेज से 80 मार्क्स और जनरल स्टडीज से 20 मार्क्स के सवाल पूछे जाएंगे। साथ ही ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के एक चौथाई यानी 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे।
