BSSC Vacancy 2025: सीजीएल 4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के आवेदकों को बड़ी राहत, एप्लीकेशन में कर सकेंगे सुधार

BSSC Vacancy 2025: आयोग ने दोनों भर्तियों के लिए आवदेन में सुधार के लिए विंडो 31 अक्तूबर तक खोल दी है। उम्मीदवार 31 अक्तूबर से लेकर 24 नवंबर 2025 तक आवेदन फॉर्म में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं।

BSSC Vacancy 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल 4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के आवेदकों के लिए बड़ी राहत की खबर दी है। आयोग ने दोनों भर्तियों के लिए आवदेन में सुधार के लिए विंडो 31 अक्तूबर तक खोल दी है। उम्मीदवार 31 अक्तूबर से लेकर 24 नवंबर 2025 तक आवेदन फॉर्म में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं।

BSSC Vacancy 2025

BSSC Vacancy 2025 (iStock)

आवेदक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के साथ-साथ अंतिम तारीखों में भी बदलाव किया गया है। दोनों भर्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब 24 नवंबर 2025 तय की गई है।

End of Feed