BSF Recruitment 2025 Online Apply Online Last Date: 10वीं 12वीं पास है? देश सेवा की भावना रखते हैं और सरकारी नौकरी भी चाहिए? तो बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में निकली भर्ती के लिए ट्राई कीजिए, क्योंकि BSF में नौकरी ढूंढने वालों के लिए बड़ा अपडेट है, यहां हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है, कुल 1121 पदों को भरा जाएगा, इन पदों के लिए 10वीं 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जानें क्या है अंतिम तिथि व किस साइट से करें आवेदन
BSF की ओर से ये भर्ती पिछले कई दिनों से चल रही थी, अब मात्र आज और कल का समय बचा है, उम्मीदवार (BSF Recruitment 2025 Date) 23 सितंबर 2025 को हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए वेबसाइट, BSF Recruitment 2025 Online Apply
इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 1121 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
कितनों पदों पर होनी है भर्ती, BSF Recruitment 2025 in Hindi
इन 1121 पदों में से 910 पदों पर हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और 211 पदों पर हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) की भर्ती की जाएगी।
आयु सीमा, BSF Recruitment 2025 Age Limit
आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 23 सितंबर 2025 के आधार पर होगी।
पढ़ाई-लिखाई
रेडियो ऑपरेटर (आरओ)- उम्मीदवारों का फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषयों के साथ कम से कम 60% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
रेडियो मैकेनिक (आरएम)- अभ्यर्थियों को 10वीं व संबंधित आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए, जो उन्हें रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक रखरखाव में व्यावहारिक कार्य के लिए तैयार करेगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
उम्मीदवारों को हर महीने 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये सैलरी के रूप में प्रदान किए जाएंगे।
