BSF Constable, Head Constable Recruitment 2025: बीएसएफ में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BSF Constable Recruitment 2025) खबर है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती (BSF Constable Vacancy) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर व हेड कांस्टेबल के 1121 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (BSF Head Constable Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (BSF Head Constable Vacancy) सकते हैं। यहां आवदेन के लिए 24 अगस्त 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2025 है। यहां आप बीएसएफ कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
BSF Constable Recruitment 2025: बीएसएफ कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल के 1100 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी
BSF Constable Recruitment 2025 Qualification: शैक्षिक योग्यता
बता दें बीएसएफ रेडियो ऑपरेटर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषयों के साथ कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स के साथ पास होना चाहिए। जबकि रेडियो मैकेनिक के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। तथा संबंधित विषय में आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
BSF Constable Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा
बीएसएफ के कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेद करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 साल होना जरूरी है। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
BSF Constable, Head Constable Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवदेन
- सबसे पहले bsf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSF Constable, Head Constable Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भूगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक एप्लीकेशन फॉर्म अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
BSF Head Constable Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
बीएसएफ के कांस्टेबल व डेड कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन पीएसटी पीईटी व लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी आगे की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र माना जाएगा।
