BSF Constable GD Recruitment 2025 Online Apply: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, BSF ने आज गुरुवार, 16 अक्टूबर, 2025 से ग्रुप C में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) की भर्ती के लिए आवेदन विंडो को खोल दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार BSF की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानें आवेदन का क्या है तरीका, क्या मांगी है पात्रता, व कब तक कर सकते हैं आवेदन?
(image - rectt.bsf.gov.in)
BSF Constable GD Recruitment 2025 Last Date
उम्मीदवार आज से आवेदन कर सकते हैं, ये आवेदन विंडो 4 नवंबर, 2025 को रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी।
टेम्पररी बेसिस पर होगी भर्ती, जानें किस खास वर्ग के लिए है भर्ती
BSF Constable GD Recruitment 2025 Notification के अनुसार, भर्ती टेम्पररी बेसिस पर होगी। इसे परमानेंट किए जाने की संभावना भी है। यह स्पोर्ट्स कोटे के तहत भर्ती की जा रही है और केवल उन मेधावी खिलाड़ियों के लिए मान्य है जो या तो मेडल विजेता हैं, पोजीशन होल्डर हैं और/या खेल इवेंट्स में भाग लेते हैं।
BSF Constable GD Recruitment 2025 Eligibility
कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या इसके बराबर पास होना चाहिए।
BSF Constable GD Recruitment 2025 Age Limit
उम्मीदवारों की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। BSF ने बताया कि मौजूदा भर्ती नियमों के अनुसार उम्र में छूट है। कैंडिडेट्स के पास ऑफिशियल एडवर्टाइजमेंट में BSF द्वारा बताई गई तय स्पोर्ट्स क्वालिफिकेशन भी होनी चाहिए। पूरी डिटेल के लिए इस पीडीएफ को अच्छे से पढ़ें :-
BSF Constable GD Recruitment 2025 Fee
स्पोर्ट्स कोटा के तहत अप्लाई करने वाले जनरल (UR) और OBC कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 159 रुपये देने होंगे। महिला उम्मीदवारों और एससी एसटी वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 391 पदों को भरा जाएगा।
BSF Constable GD Recruitment 2025 Online Apply
कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिक्रूटमेंट ड्राइव के लिए अप्लाई कर सकते हैं:
- BSF की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, “ग्रुप-C कांस्टेबल (GD अंडर स्पोर्ट्स कोटा) 2025” लिखा लिंक देखें, और ‘अप्लाई हियर’ बटन पर क्लिक करें।
- खुद को रजिस्टर करने के लिए ज़रूरी डिटेल्स डालें।
- एप्लीकेशन भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस भरें, एप्लीकेशन का रिव्यू करें और फॉर्म को सबमिट कर प्रिंटआउट रख लें।
ज्यादा जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना चाहिए।
