BRBNMPL Recruitment 2025: आरबीआई की नोट छापने की कंपनी में निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

आरबीआई की सहायक कंपनी में 88 पदों पर वेकेंसी निकली है। उम्मीदवार आधिकारी वेबसाइट brbnmpl.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानें आवेदन कैसे करें और आवेदन की फीस कितनी है।

BRBNMPL Recruitment 2025: आरबीआई की सहायक कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर और प्रोसेस असिस्टेंट ग्रेड 1 के कुल 88 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2025 है। उम्मीदवार आधिकारी वेबसाइट brbnmpl.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

brbnmpl recruitment 2025

brbnmpl recruitment 2025(iStock)

इस भर्ती में 24 पद डिप्टी मैनेजर के लिए 64 पद प्रोसेस असिस्टेंट ग्रेड 1 के लिए निर्धारत किए गए हैं। 10 अगस्त 2025 से शुरू हो चुके हैं और 29 सितंबर ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी डेट है। डिप्टी मैनेजर पद के लिए 600 रुपये फीस और प्रोसेस असिस्टेंट के लिए 400 रुपये फीस तय की गई है, जबकि एससी/एसटी/दिव्यांग महिला एक्स सर्विसमैन के लिए शुल्क माफी का प्रावधान है। फीस ऑनलाइन भरी जाएगी।

End of Feed