BPSC AEDO Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बिहार सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC AEDO Recruitment 2025) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षक विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935, सहायक नगर निवेशक के 35 और सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक के 17 पदों पर वैकेंसी (BPSC AEDO Vacancy 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहाकुछ पदों पर आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो जाएगी। जबकि कुछ पदों पर आवेदन के लिए लिंक 28 अगस्त को एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 26 सितंबर 2025 है। यहां आप आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
BPSC AEDO Recruitment 2025: बीपीएससी ने एईडीओ के पदों पर निकाली वैकेंसी
BPSC AEDO Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
बीपीएससी के इन पदों पर आवेदन के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहां आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां सरकारी नियमानुसार उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
BPSC AEDO Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BPSC Bihar AEDO Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
BPSC AEDO Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
बिहार एईडीओ के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा के बाद यहां सभी श्रेणियों के लिए मात्र 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
BPSC AEDO Selection Process: कैसे होगा सेलेक्शन
बीपीएससी के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ) के 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
