BPSC Assistant Engineer Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (BPSC AE Notification 2025) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर 30 अप्रैल से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 मई निर्धारित की गई है। बता दें कि अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
BPSC AE Recruitment 2025
BPSC Assistant Engineer Notification 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 1024 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के 984 पद, मकैनिकल के 36 पद और इलेक्ट्रिकल के 4 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
How to apply for BPSC AE Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
BPSC AE Recruitment 2025: कितना देना होगा शुल्क
बिहार असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के लिए जनरल/ओबीसी/अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 750 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं,एससी/एसटी/पीएस अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
