BPSC Recruitment 2024: असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, अब इस डेट से करें अप्लाई

BPSC AE Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

BPSC AE Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख (BPSC AE Application Extended) बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2024 (BPSC Assistant Engineer Vacancy 2024) के लिए अभी तक नहीं अप्लाई किया है, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 7 जुलाई 2024 (BPSC Assistant Engineer Apply Date) तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून निर्धारित की गई थी।

BPSC Recruitment 2024

BPSC Recruitment 2024

BPSC AE Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर के 118 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सिविल के 113 पद और मकैनिकल के 5 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। बता दें कि

End of Feed