BPSC 32nd Judicial Services Admit Card 2023: जारी हुआ बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 30, 2023, 08:44 PM IST

BPSC 32nd Judicial Services Admit Card 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनोलड कर सकते हैं।

BPSC 32nd Judicial Services Admit Card 2023, Bihar 32nd Judicial Services Admit Card 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा (BPSC 32nd Judicial Services Prelims Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 30 मई को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आयोग की आधिकारिक वेबासइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए यूजर नेम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

BPSC 32nd Judicial Services Admit Card 2023

BPSC 32nd Judicial Services Admit Card 2023

Bihar 32nd Judicial Services Exam 2023: जून में होगी प्रारंभिक परीक्षा

आयोग की ओर से 32वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 4 जून को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर होगी। इसमें सामान्य अध्ययन से 100 और विधि से 150 अंको के सवाल पूछे जाएंगे। बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 45 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।

End of Feed