LIVE

RRB NTPC रिजल्ट जल्द, ऐसे कर सकते है चेक

RRB NTPC Result, RRB Group D Exam 2021: रेलवे विभाग में निकलने वाली नौ​करियों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए इस ब्लॉग पर बने रहिए। यहां रेलवे भर्ती जैसे ग्रुप डी, ग्रुप सी के अलावा नॉदर्न रेलवे, साउदर्न रेलवे, आईआरसीटीसी भर्ती, कोंकण रेलवे भर्ती, एसईसीआर के जरिये निकलने वाली नौकरी से जुड़े अपडेट भी दिए जाएंगे। इसके अलावा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी फेज 1 से संबंधित जानकारी भी यहां मिलेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Oct 18, 2021, 13:43 IST
Follow on Google News
RRB NTPC रिजल्ट जल्द, ऐसे कर सकते है चेक
Photo Credit: i-stock

यदि आप रेलवे भर्ती से जुड़ी हर खबर से अवगत रहना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग पर बने रहिए। यहां आरआरबी, आरआरसी बोर्ड व अन्य रेलवे भर्ती से संबंधित सभी जानकारी व अपडेट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा यहां आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2021 या आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम डेट के बारे में भी सभी अपडेट दिए जा रहे हैं, गौरतलब है कि​ रेलवे एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती कर रहा है ऐसे में छात्रों में परीक्षा, एडमिट कार्ड व रिजल्ट को लेकर जानने की रुचि है।

RRB NTPC RESULT 2021 LIVE: Check latest update

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2021 रेलवे परीक्षा तिथियों पर जल्द कोई अपडेट दे सकता है। उम्मीदवार यहां से लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में, बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। परीक्षा रेलवे बोर्ड द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जा सकती है।

RRB Group D Exam Date 2021: एडमिट कार्ड को लेकर अपडेट, यहां देखें परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश

OCT 03, 2021 09:36 IST

पूर्व रेलवे के अंतर्गत निकली वैकेंसी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि

8वीं पास योग्यता को लेकर नीचे बताई गई वैकेंसी के इच्छुक योग्य उम्मीदवार 3 नवंबर 2021 तक या उससे पहले ही ऑनलाइन मोड से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और भविष्य के उपयोग के लिए किए गए आवेदन का प्रिंट आउट जरूर ले लें।

OCT 03, 2021 08:48 IST

8वीं पास के लिए रेलवे में अप्रेंटिस का मौका

पूर्व रेलवे में लाइनमैन, वायरमैन, कारपेंटर, वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक), शीट मेटल वर्कर, पेंटर (जनरल) ट्रेडों के लिए भर्ती आई है और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं कक्षा पास होना है, इसके अलावा उम्मीदवार आईटीआई होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर नजर डाल सकते हैं।

OCT 02, 2021 18:57 IST

RRC ER Recruitment 2021 योग्यता सिर्फ 10वीं पास

उम्मीदवारों के पास मान्यताप्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास या समकक्ष प्रमाणपत्र होना चाहिए।
इसके अलावा उनके पास एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा दिया गया राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।

OCT 02, 2021 18:46 IST

Railway Recruitment Cell, Eastern Railway: उम्मीदवार 4 अक्टूबर से कर सकेंगे पंजीकरण

इच्छुक उम्मीदवार ध्यान दें, पूर्वी रेलवे में भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 4 अक्टूबर, 2021 से शुरू होगी और 3 नवंबर, 2021 को समाप्त होगी। इस समय के बीच में 

OCT 02, 2021 18:32 IST

Railway Recruitment Cell, Eastern Railway: हजारों पदों के लिए निकली वैकेंसी

Railway Recruitment Cell, Eastern Railway ने अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पूर्वी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस साल की भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3366 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

OCT 02, 2021 18:18 IST

रेलवे करेगा बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए शानदार मौका

Railway Recruitment Cell, Eastern Railway: अगर आप रेलवे सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह बड़ा मौका आपके लिए है। Railway Recruitment Cell, Eastern Railway ने वर्ष 2020-21 के लिए एक्ट अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन ऑनलाइन जमा किए जाएंगे।

OCT 02, 2021 17:53 IST

इन दो जगह से पा सकेंगे  RRB Group D परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक  RRB Group D परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे  RRB की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

OCT 02, 2021 16:38 IST

जल्द आने वाली है आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तारीख घोषित कर सकता है। पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी लेकिन कोविड-19 के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। अब दोबारा से परीक्षा कार्यक्रम को लेकर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

OCT 02, 2021 16:03 IST

इन विषयों की तैयारी बनाए रखें

इस परीक्षा में जनरल साइंस, गणित, जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

OCT 02, 2021 15:13 IST

क्या आपको पता है चयन प्रक्रिया

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है।

OCT 02, 2021 14:31 IST

आरआरबी ग्रुप डी देखें आधिकारिक जानकारी

ज्ञात हो आपको कि बोर्ड ने पहले आधिकारिक तौर प 31 मई से परीक्षाओं का आयोजन कराने का निर्णय लिया था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

OCT 02, 2021 13:52 IST

ग्रुप डी परीक्षा के बारे में जान लें यह बात

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल आएंगे। आपको इस पेपर को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। हालांकि निगेटिव मार्किंग भी होगी, संभवत: 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। जबकि प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेगा।

OCT 02, 2021 12:30 IST

आरआरबी एक्जाम को लेकर इस दिन आने वाला है अपडेट

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड व अपडेट को लेकर इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है क्योंकि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही अपडेट जारी करने वाला है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि अपनी तैयारी बनाए रहें क्योंकि इसी माह अपडेट आने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

OCT 02, 2021 12:04 IST

परीक्षा हॉल में पहुंचें इन चीजों के साथ

उम्मीदवारों को एक पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटोग्राफ भी लाना होगा।
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले rrb group d परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
अभ्यर्थियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

OCT 02, 2021 11:26 IST

एग्जाम सेंटर में रखें इस बात का ध्यान

फोटो-पहचान प्रमाण जैसे वोटर कार्ड, आधार कार्ड, ई-आधार का प्रिंटआउट (आधार की जेरोक्स कॉपी नहीं), ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, नियोक्ता द्वारा जारी पहचान पत्र, कॉलेज / विश्वविद्यालय फोटो आईडी कार्ड ले जाएं।

OCT 02, 2021 10:53 IST

RRB Group D Exam Date 2021: दिशा-निर्देश जरूर पढ़ें वरना हो जाएगी चूक

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश नीचे दिए गए हैं-

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लू टूथ, पेन ड्राइव, लैपटॉप, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा के लिए उपस्थित होने के दौरान उम्मीदवारों को rrb group d admit card प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा।

OCT 02, 2021 09:48 IST

आरआरबी ग्रुप डीए, आरक्षित वर्ग के लिए खास सुविधा

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से ट्रैवल पास जारी किया जा सकता है, हालांकि आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसा होने की संभावना जताई जा रही है।

OCT 01, 2021 22:15 IST

कोविड 19 प्रोटोकॉल फॉलो करना होगा जरूरी

कैंडिडेट्स को RRB Group D एग्जाम में भाग लेने लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों से सोशल डिस्टेंसिंग भी रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना लाना होगा। 

OCT 01, 2021 20:54 IST

परीक्षा में 100 प्रश्नों के साथ होगी नेगेटिव मार्किंग

आरआरबी ग्रुप डी का एग्जाम 90 मिनट की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें 100 प्रश्न होंगे। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए नेगेटिव मार्किंग भी होगी। ग्रुप डी के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुए हैं हालांकि सभी को कोविड 19 प्रोटोकॉल को फॉलो करना जरूरी होगा।

OCT 01, 2021 19:45 IST

15 भाषाओं में होगी आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा

अब आरआरबी ग्रुप डी के एग्जाम की तैयारियां बोर्ड कर रहा है। बोर्ड की तरफ से कैंडिडेट्स की डिटेल चेक करने के लिए एडमिट कार्ड जारी करने से पहले लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। साथ ही एग्जाम शेड्यूल भी जारी होगा। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। साथ ही यह ऑनलाइन होगी। 

OCT 01, 2021 18:39 IST

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए संभावित दिशानिर्देश - rrb group d exam guide guidelines

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए संभवत: इन ​बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा-


उम्मीदवारों को एक पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटोग्राफ भी लाना होगा।
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले rrb group d परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लू टूथ, पेन ड्राइव, लैपटॉप, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा के लिए उपस्थित होने के दौरान उम्मीदवारों को rrb group d admit card प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा।
फोटो-पहचान प्रमाण जैसे वोटर कार्ड, आधार कार्ड, ई-आधार का प्रिंटआउट (आधार की जेरोक्स कॉपी नहीं), ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, नियोक्ता द्वारा जारी पहचान पत्र, कॉलेज / विश्वविद्यालय फोटो आईडी कार्ड ले जाएं।
अभ्यर्थियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के किसी भी चरण में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
RRB NTPC CBT 1 Result 2021 Date: जानें कब आ सकते है एनटीपीसी परीक्षा रिजल्ट और कहां करें चेक

OCT 01, 2021 18:13 IST

परीक्षा के चारों चरण व वेतनमान जानते हैं आप?

उम्मीदवारों का चयन आरआरबी एनटीपीसी पदों के लिए भर्ती के चार चरणों में किया जाएगा- सीबीटी -1, सीबीटी -2, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन। चयनित उम्मीदवारों की वेतन सीमा पदों के लिए उनके चयन के आधार पर 25,500 रुपये से 35,400 रुपये तक होगी।

OCT 01, 2021 18:01 IST

RRB Group D जल्द ही कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए तिथियों की घोषणा कर सकता है।

RRB Group D जल्द ही कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए तिथियों की घोषणा कर सकता है। इससे पहले, परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि, कुछ राज्यों में COVID-19 प्रतिबंधों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले आरआरबी परीक्षा का स्थान, तिथि, मॉक टेस्ट देखने के लिए लिंक को सक्रिय करेगा।

OCT 01, 2021 17:01 IST

आरआरबी एनटीपीसी के लिए यह हो सकता है कटऑफ 

सामान्य श्रेणी के लिए, आरआरबी एनटीपीसी कट-ऑफ 68-72 होने की उम्मीद है, ईडब्ल्यूएस के लिए कट-ऑफ 62-65 के बीच गिरने की संभावना है, एससी उम्मीदवारों के लिए यह लगभग 50-54 और एसटी के लिए यह 48-52 होने की संभावना है। 

OCT 01, 2021 16:23 IST

आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट ऐसे देखें

रिजल्ट जारी होने के बाद-

उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
यहां पंजीकरण संख्या और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
अब रिजल्ट पर क्लिक करें। परिणाम स्क्रीन पर आ जाएंगे।

OCT 01, 2021 15:38 IST

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 से जड़े देखें अपडेट

सीबीटी 1 को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को सीबीटी 2 के लिए उपस्थित होना होगा। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा लंबे इंतजार के बाद आयोजित की गई थी। भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की बड़ी संख्या के कारण रेलवे ने परीक्षा स्थगित कर दी थी। एनटीपीसी के 35,000 पदों के लिए 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। अब उम्मीदवारों को अपने परिणाम का इंतजार है।

OCT 01, 2021 14:55 IST

आरआरबी एनटीपीसी इतने लाख उम्मीदवार होंगे सफल घोषित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड महीने के अंत तक रिजल्ट जारी कर सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर विजिट करते रहें। सीबीटी-1 परीक्षा में करीब 2.25 लाख उम्मीदवारों को सफल घोषित किया जाएगा।

OCT 01, 2021 13:56 IST

आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट अपेडट

आरआरबी ने एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम के लिए कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है, उत्तर कुंजी के लिए आपत्ति उठाने के लिए विंडो बंद हो चुकी है ऐसे में अब बारी आंसर की जारी करने की है। उम्मीद की जा रही है कि इसी माह तक अपडेट आ सकता है।

OCT 01, 2021 13:30 IST

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा, देखें किस दिन हो सकता है एग्जाम

रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा तिथियों को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। रेलवे ग्रुप डी के माध्यम से एक लाख से ज्यादा पद भरे जाएंगे। क्योंकि बड़ी बड़ी अन्य परीक्षओं का आयोजन हो रहा है और रिजल्ट भी आए दिन घोषित किए जा रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन दिसंबर तक किया जा सकता है।

OCT 01, 2021 13:30 IST

आरआरबी एनटीपीसी सभी चरण होने के बाद देखें किन पदों पर मिलेगा मौका

रेलवे आरआरबी गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के तहत क्लर्क सह टाइपिस्ट,टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, यातायात सहायक, माल गार्ड, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, वाणिज्यिक जैसे कुल 35200 से ज्यादा रिक्तियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कर रहा है।
 

OCT 01, 2021 13:30 IST

आरआरबी एनटीपीसी नोटिफिकेशन, जाने सभी स्टेप्स के बारे में

पहला चरण सीबीटी फेज 1
दूसरा चरण सीबीटी फेज 2
कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी)
टाइपिंग स्किल टेस्ट
मेडिकल