Bihar Police Bharti: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल हुआ जारी, कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

bihar police constable recruitment schedule : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 15 दिसंबर से परीक्षा कराई जाएगी साथ ही 25 नवंबर से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर पाएंगे।

Bihar Constable Bharti Schedule: बिहार पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने पीईटी टेस्ट (Bihar PET Test) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 15 दिसंबर से परीक्षा कराई जाएगी साथ ही 25 नवंबर से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर पाएंगे।

bihar police constable bharti

bihar police constable bharti

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड? (Bihar Police Constable Admit Card 2025)

बताते चलें कि जो उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले हैं, वे बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से 25 नवंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती का नोटिफिकेशन मार्च 2025 में जारी किया गया था। इस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए तकरीबन 16.73 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

End of Feed