Bihar Gram Katchahary Sachiv Recruitment 2025: बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग की तरफ से ग्राम कचहरी सचिव की बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1583 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, ये भर्तियां संविदा के आधार पर की जा रही हैं। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट- ps.bihar.gov.in पर जाना होगा।
बिहार ग्राम सचिव वैकेंसी
बिहार पंचायती राज विभाग की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2025 को शुरू हो चुकी है। इसमें आवेदन करने के लिए 29 जनवरी 2025 तक का समय मिला है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
Bihar Gram Katchahary Sachiv Application ऐसे करें आवेदन
- ग्राम कचहरी सचिव के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ps.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब Click Here To Apply Online Application For Gram Katchahary Sachiv के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Apply Online Application For Gram Katchahary Sachiv यहां डायरेक्ट लिंक से आवेदन करें।
Bihar Gram Katchahary Sachiv Eligibility: योग्यता और उम्र सीमा
ग्राम कचहरी सचिव के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों की उम्र 37 साल और महिला उम्मीदवारों की उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
सेलेक्शन प्रोसेस और सैलरी
बिहार पंचायती राज विभाग की तरफ जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्राम कचहरी सचिव के पद पर योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। 12वीं के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। वहीं, उम्मीदवारों का चयन संविदा के लिए होगा जो पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी नहीं होंगे। इस पद पर सेलेक्ट होने के बाद हर महीने 6000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।
