Bihar CHO Recruitment 2025: बिहार में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4500 पदों पर निकली भर्ती, आज से करें आवेदन, जानें सैलरी

Bihar CHO Recruitment 2025: बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in ​पर आज यानी 5 मई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Bihar CHO Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर आज यानी 5 मई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 मई निर्धारित की गई है।

Bihar CHO Recruitment 2025

Bihar CHO Recruitment 2025

Bihar CHO Vacancy 2025: किसके लिए कितने पद खाली

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के कुल 4500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 979 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 245 पद, एससी के लिए 1243 पद, एसटी के लिए 55 पद, ईबीसी के लिए 1170 पद, बीसी के लिए 640 पद और डब्लयूबीसी के लिए 168 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc. नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए।

End of Feed