Bank Jobs 2024: इस बैंक में महिला ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी, सैलरी 60000 से ज्यादा- जल्द करें अप्लाई

Bank Jobs 2024, Bank Of Mahrashtra Bharti 2024: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने महिला कस्टमर सर्विस एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 11 जुलाई 2024 है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र में महिला ऑफिसर की वैकेंसी।
  • कस्टमर सर्विस एसोसिएट के पदों पर होगी नियुक्ति।
  • स्पोर्ट्स कोटा के अभ्यर्थियों को अधिक वरीयता।

Bank Jobs 2024, Bank Of Mahrashtra Bharti 2024: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Bank Jobs 2024 Notification) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बीओएम के विभिन्न ब्रांचों में सीएसए क्लर्क के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Bank Jobs Online Apply) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवदेन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 11 जुलाई 2024 है। ध्यान रहे यहां महिला खिलाड़ियों को अधिक वरीयता दी जाएगी। यहां आप बीओएम के कस्टमर एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Bank Jobs 2024, Bank Of Mahrashtra Bharti 2024

Bank Jobs 2024: इस बैंक में महिला ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी

Bank Of Mahrashtra Clerk Vacancy: एजुकेशन क्वालिफिकेशन

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के लिए इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं में उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ ही एक्टिव स्पोर्ट्स फेज खत्म होने के 5 साल के भीतर ग्रेजुएट या इसके समकक्ष योग्यता प्राप्त होनी चाहिए। साथ ही स्पोर्ट्स के लिए अलग से क्वालिफिकेशन निर्धारित है।

अभ्यर्थी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्टेट, नेशनल या जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में विनर होनी चाहिए या खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कोई मेडल होना चाहिए। इसके अलावा खेलो इंडिया विंटर गेम्स या खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में मेडल विनर होनी चाहिए। यदि आपके पास इनमें से कोई मेडल या पुरस्कार है तो आप यहां आवेदन कर सकती हैं।

End of Feed