CTET July Admit Card 2024 Date: कब जारी होगा सीटीईटी जुलाई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, यहां देखें एग्जाम पैटर्न

CTET July Admit Card 2024 Date, Kab Aayega: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (CTET July Admit Card 2024 Kab Aaega) सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस बार सीटीईटी की परीक्षाएं 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 30 जून तक जारी हो सकता है सीटेट का एडमिट कार्ड।
  • 7 जुलाई को होगी सीटीईटी की परीक्षाएं।
  • परीक्षा के लिए मिलेगा 2:30 घंटे का समय।

CTET July Admit Card 2024 Date, Kab Aayega: सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने केंद्रीय पात्रता परीक्षा जुलाई के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (CTET July Admit Card 2024 Release Date) दिया है। कयास लगाया जा रहा है कि इस माह के अंत तक यानी 30 जून तक एडमिट कार्ड भी जारी कर (CTET July Admit Card 2024 Kab Aaega) दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

CTET July Admit Card 2024

CTET July Admit Card 2024 Date: यहां डाउनलोड करें सीटीईटी जुलाई परीक्षा का एडमिट कार्ड

CTET July 2024 Exam Date: कब होगी परीक्षाएं

बता दें इस बार सीटीईटी की परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में ऑफलाइन मोड में निर्धारित होगी। पहली पाली में कक्षा 1 से 5वीं तक यानी प्राइमरी शिक्षकों के लिए परीक्षाएं सुबह 9 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि सेकेंड शिफ्ट में अपर प्राइमरी के लिए परीक्षाएं दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2:30 घंटे का समय दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

CTET July Admit Card 2024 Download

  • सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CTET July Paper 1 & Paper 2 Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर अपने प्रवेश पत्र की एक छायाप्रति निकाल लें।

CTET July Admit Card 2024 Download: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
  2. पिता का नाम (Fathers Name)
  3. डेट ऑफ बर्थ (DOB)
  4. परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Centre Name)
  5. परीक्षा केंद्र का शहर (Exam Centre City, Address)
  6. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
  7. हस्ताक्षर (Signature)

CTET July Paper 1 Admit Card: एडमिट कार्ड में श्रुटि पाए जाने पर

यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो आपको निराश नहीं होना है। अभ्यर्थी मेल कर या हेल्पलाइ नंबर पर कॉल कर सीबीएसई को सूचित करें। इसमें तुरंत करेक्शन कर आपको मेल किया जाएगा।

CTET July Paper 2 Admit Card: आधार कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे सीटीईटी जुलाई परीक्षा के लिए जाते समय एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। बिना इसके अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर समय से 30 मिनट पहले पहुंचें।

CTET July Exam Pattern: सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 का एग्जाम पैटर्न

बता दें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सालभर में दो बार सीटीईटी की परीक्षा आयोजित करता है। कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षकों के लिए पेपर 1 आयोजित किया जाता है। जबकि 6 से 8वीं तक के शिक्षकों के लिए पेपर 2 होता है। पेपर 1 के एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यहां 150 मार्क्स के कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा 1, भाषा 2, अंक शास्त्र, और पर्यावरण शामिल होता है। प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क्स का होता है। साथ ही ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होता है। प्रत्येक गलत उत्तर के एक चौथाई मार्क्स काटे जाते हैं।

End of Feed