AIIMS Delhi Recruitment 2025: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS Delhi) की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। दसवीं, 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। एम्स की इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वो यहां तुरंत आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- rrp.aiimsexams.ac.in पर जाना होगा।
एम्स में भर्ती
एम्स दिल्ली की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए भर्ती प्रक्रिया कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम (AIIMS CRE) के माध्यम से होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 जनवरी 2025 तक का समय मिला है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
AIIMS Group B and C Recruitment Application: ऐसे भरें फॉर्म
- एम्स की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rrp.aiimsexams.ac.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Common Recruitment Examination(CRE) 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब Login to Apply पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने पोस्ट के आगे दिए लिंक पर जाएं।
- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
AIIMS Group B and C Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
एप्लीकेशन फीस
एम्स दिल्ली की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है। इसमें आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 3000 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी-एसटी और EWS कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 2400 रुपये जमा करने होंगे। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
योग्यता और सैलरी
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एम्स दिल्ली में कई अलग-अलग पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें पदों के अनुसार, योग्यताएं मांगी गई हैं। बता दें कि लैब टेक्नीशियन और ECG Technician जैसे पदों पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक मिलेंगे। वहीं, जूनियर रेडियोग्राफर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
