Agniveer Rally Bharti 2024: यदि आप 10वीं/12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं और भारतीय सेना में सिपाही बनने का सपना देखते हैं तो आपके पास भारतीय सेना का हिस्सा बनने का सुनहरा अवसर है। अग्निवीर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। (Agniveer Rally Bharti 2024 ) यूपी उत्तर प्रदेश में इसी महीने से अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन शुरू होने वाला है। जो छात्र इस भर्ती रैली का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने की जरूरत है। अग्निवीर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को इस (Agniveer Rally Bharti 2024 Date) 24 जून को अयोध्या के डोगरा रेजिमेंटल सेंटर ग्राउंड पर पहुंचना होगा।
अग्निवीर भर्ती रैली 2024
अग्निवीर भर्ती रैली 2024 कहां होगी?
प्रदेश के 13 जिलों की भर्ती रैली अयोध्या के डोगरा रेजिमेंटल सेंटर ग्राउंड पर होगी। (Agniveer Rally Bharti 2024 Sarkari Result) यह रैली मुख्यालय भर्ती क्षेत्र लखनऊ द्वारा आयोजित की जा रही है।
अग्निवीर भर्ती रैली 2024 के लिए चयन कैसे होगा?
अग्निवीर भर्ती रैली 2024 के लिए चयन तीन चरणों में होगा:-
1) फिजिकल फिटनेस टेस्ट
अग्निवीर भर्ती रैली 2024 में पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) होगा। इस टेस्ट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ होगी, जिसमें जिग जैग बैलेंस, नौ फुट डिच और बीम शामिल होगा।
2) शारीरिक माप परीक्षण
जो अभ्यर्थी फिजिकल फिटनेस टेस्ट पास कर लेंगे उन्हें शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) देना होगा, जिसमें उम्मीदवारों की ऊंचाई, वजन और छाती को मापा जाएगा।
3) दस्तावेजों की जांच
पीएमटी पास करने वाले सभी अभ्यर्थी आखिर में दस्तावेजों की जांच के लिए आगे बढ़ेंगे।
भर्ती रैली कार्यक्रम, Agniveer Rally Bharti 2024 Schedule
- 24 जून: अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं और आठवीं पास) की श्रेणी के लिए सभी 13 जिलों की रैली
- 25 जून: अग्निवीर कार्यालय सहायक व एसकेटी अग्निवीर तकनीकी श्रेणी के लिए सभी 13 जिलों की रैली।
- 26 जून: अम्बेडकर नगर, बस्ती और महराजगंज जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए भर्ती रैली
- 27 जून: कुशीनगर, कौशांबी, संत कबीर नगर और सिद्धार्थ नगर जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की रैली।
- 28 जून: सुल्तानपुर व प्रयागराज के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की श्रेणी की रैली।
- 29 जून: प्रतापगढ़ व अमेठी के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की भर्ती रैली।
- 30 जून: अयोध्या व रायबरेली जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की रैली।
- 01 व 02 जुलाई: मेडिकल परीक्षण के लिए आरक्षित दिन।
भर्ती में अंबेडकर नगर, अमेठी, महाराजगंज, अयोध्या, बस्ती, कौशांबी, कुशीनगर, प्रयागराज, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर से लोग शामिल होंगे।
