Employment News: पूर्व सैनिकों को रोजगार देने आगे आईं 33 कंपनियां, इन पदों पर होगी बड़ी भर्ती

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 24, 2023, 12:55 PM IST

Employment News in Hindi: रक्षा मंत्रालय के कल्याण विभाग ने रिटायरमेंट के बाद फिर से रोजगार चाहने वाले पूर्व सैनिकों के लिए विशेष प्रयास किया है। इसके तहत रोजगार चाहने वाले पूर्व सैनिकों व नौकरी प्रदाताओं को एक मंच पर लाया गया।

Employment to Ex Servicemen: रक्षा मंत्रालय के कल्याण विभाग ने रिटायरमेंट के बाद फिर से रोजगार चाहने वाले पूर्व सैनिकों के लिए विशेष प्रयास किया है। इसके तहत रोजगार चाहने वाले पूर्व सैनिकों व नौकरी प्रदाताओं को एक मंच पर लाया गया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, लगभग 33 कंपनियों ने रोजगार मेले में भाग लिया। इन कंपनियों ने कुल 1,326 रिक्तियों का अवसर दिया। सेना, वायुसेना और नौसेना के लगभग 1,200 पूर्व सैनिकों ने रोजगार पाने के लिए पंजीकरण कराया है। यह आयोजन 23 नवंबर 2023 को डूंडाहेड़ा सैन्य स्टेशन, गुरुग्राम में एक किया गया।

job for ex serviceman

पूर्व सैनिकों को रोजगार देने आगे आईं 33 कंपनियां

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस आयोजन को हरियाणा, दिल्ली और आसपास के राज्यों के पूर्व सैनिकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। आगामी महीने में चंडीगढ़ और विशाखापत्तनम में दो और रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।

End of Feed