Sarkari Naukri: बड़ी खबर! उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 1.56 लाख पुलिस कर्मियों की हो गई भर्ती : सीएम योगी

Sarkari Naukri in UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि हमारी सरकार में उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 1.56 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती अब तक पूरी हो चुकी है। इसमें 22,700 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। बालिकाओं को भी पुलिस बल में मौका दिया गया है।

Sarkari Naukri in UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डबल इंजन सरकार में यूपी की बदली पहचान से सदन को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार में उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 1.56 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती अब तक पूरी हो चुकी है। वे सभी कार्य कर रहे हैं, इसमें 22,700 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। बालिकाओं को भी पुलिस बल में मौका दिया गया है, उनके लिए 20 प्रतिशत पद आरक्षित करते हुए भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है।

up police recruitment

उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 1.56 लाख पुलिस कर्मियों की हो गई भर्ती

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में हमारी सरकार ने 60,200 से अधिक पुलिस की भर्ती प्रक्रिया को बहुत शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया है। प्रदेश के अंदर हर जनपद के युवा इस भर्ती में आए हैं। हमारी सरकार ने सात-साढ़े सात वर्ष में सिंचाई, वन, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों में लगभग 7 लाख के करीब भर्ती की प्रक्रिया को पूरा किया है।

End of Feed