Shukra Gochar 2024 In Tula Rashi: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शुक्र देव 18 सितंबर की दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ये शुक्र देव की प्रिय राशि मानी जाती है। इसलिए इस राशि में शुक्र का गोचर कुछ राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। 5 ऐसी राशियां हैं जिनसे जुड़े लोगों की किस्मत इस गोचर से चमक जाएगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी। हर काम में सफलता मिलेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
Shukra Gochar 2024 In Tula Rashi
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शुभ साबित होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। अचानक से धन प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं।शुक्र का तुला राशि में गोचर आपको शेयर बाजार से लाभ करवाने का काम करेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी शुक्र का गोचर लाभप्रद साबित होगा। करियर में सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की हर कोई सराहना करेगा। वरिष्ठों की नजरों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आप अच्छा पैसा कमाने में कामयाब रहेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का गोचर लकी साबित होगा। धन-धान्य से संबंधी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी। इस अवधि में आप जमकर पैसा कमाते नजर आएंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को शुक्र का गोचर अच्छा लाभ प्रदान करेगा। इस दौरान हर कोई आपके काम से खुश रहेगा। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। धन-धान्य संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। नई नौकरी की तलाश भी पूरी होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र का तुला राशि में गोचर फलदायी साबित होगा। इस दौरान आपको किस्मत और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पुराने निवेश से खूब पैसा कमाएंगे।
(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
