14 December 2023 Ka Rashifal Hindi Mein, Aaj Ka Rashifal (14 दिसंबर का राशिफल 2024): हिंदू धर्म में हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। गुरुवार की बात करें तो ये दिन बृहस्पति देव और श्री हरि विष्णु को समर्पित है। इसी के साथ इस दिन साई बाबा की भी पूजा होती है। आज के राशिफल अनुसार आज का दिन सबसे ज्यादा धनु और मीन राशि वालों के लिए खास रहेगा। इन राशियों के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जानिए बाकी राशियों के लिए आज के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।
मेष राशि
करियर के लिए आज का दिवस उमंगों भरा रहेगा। जॉब में सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए आज प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रमोशन में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों से शांति मिलेगी।
आज का उपाय- विष्णु जी की उपासना व कम्बल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग- पीला व लाल।
आज का शुभ अंक- 02 व 03
वृषभ राशि
जॉब एक टीम वर्क है। बिजनेस अनुबंध का नए तरीके से प्रयास करें। अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। बीपी के पेशेन्ट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग- नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक- 02 व 06
मिथुन राशि
करियर में कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस मंगलकारी है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। लव लाइफ में आज का दिन रोमांचकारी रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। जल्द किसी न्यू बिजनेस की प्लानिंग करें।
आज का उपाय- श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। कम्बल का दान करना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- हरा व नीला।
आज का शुभ अंक- 01 व 09
कर्क राशि
करियर में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। बिजनेस वर्क को लेकर तनाव आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।
आज का उपाय- ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 पाठ करें।गुड़ व अनार का दान फलदायी है।
शुभ रंग- लाल व सफेद।
आज का शुभ अंक- 05 व 06
सिंह राशि
आप जॉब में प्रमोशन को लेकर खुश रहेंगे। मेष के उच्चाधिकारी की सहायता मिलेगी। फाइनेंसियल लाभ के लिए प्रयास सफल रहेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। धार्मिक यात्रा की संभावना है। स्टूडेंट्स सही दिशा में अध्ययन करें। लें।
आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें। लाल कम्बल का दान करें।
शुभ रंग- पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक- 04 व 08
कन्या राशि
आज कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।
आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा उनको तुलसी अर्पित करें। कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग- बैगनी व नीला।
आज का शुभ अंक- 04 व 07
तुला राशि
जॉब चेंज करने का प्रयास करेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय- घर के मंदिर में लड्ड़ू गोपाल जी का पूजन करके उनको तुलसी दल अर्पित करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग- नीला व आसमानी।
आज का शुभ अंक- 04 व 06
वृश्चिक राशि
धन का व्यय अच्छे कार्य में होगा। जॉब व बिजनेस में सफलता मिलेगी। किसी पुरानी बिजनेस डील को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं अब समाप्त होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय- श्री गणेश जी की उपासना करें। हरे वस्त्र का दान करें।
आज का शुभ अंक- 05 व 07।
शुभ रंग- नारंगी व सफेद
धनु राशि
धार्मिक अनुष्ठान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। व्यावसायिक सफलता से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे।
आज का उपाय- पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। अनार का दान उत्तम फलदायी है।
शुभ रंग- नारंगी व लाल।
आज का शुभ अंक- 03 व 09
मकर राशि
बिजनेस में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यावसायिक उपलब्धि पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य में शुगर के पेशेन्ट को खान पान के प्रति सचेत रहना होगा। संयमित दिनचर्या से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ तनावग्रस्त हो सकती है।
आज का उपाय- भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मंगल के द्रव्य मसूर व लाल कम्बल का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग- आसमानी व बैगनी।
आज का शुभ अंक- 04 व 06
कुंभ राशि
जॉब में पद परिवर्तन को लेकर अब खुश रह सकते हैं। बिजनेस में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच व निर्णय में अनिश्चितता प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग- सफेद व बैगनी।
आज का शुभ अंक- 01 व 09
मीन राशि
जॉब वर्क में बिजी रहेंगे। स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे। करियर सफल रहेगा व बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभावित है। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय- सुंदरकांड के पाठ से दैहिक व दैविक समस्या का समाधान होगा। ऊनी वस्त्रों का दान करते रहें।
शुभ रंग- नारंगी व लाल।
आज का शुभ अंक- 02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
