राशिफल

महीने की इन 7 तारीखों में जन्मे लोगों के लिए 29 अक्टूबर रहेगा शानदार, पढ़ें आज का अंकज्योतिष भविष्यफल

Numerology Prediction: आज 29 अक्टूबर का दिन है। आज की तारीख के अंकों का योग 11 यानी (1+1=2) (2) है। अंकज्योतिष के अनुसार अंक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। वहीं, आज की पूरी तारीख 29/10/2025 के अंकों का योग 3 हैं, जिसके स्वामी गुरु हैं। गुरु और चंद्रमा मिलकर गजकेसरी योग बनाते हैं। इस कारण आज का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए बेहद ही शानदार रहेगा। आइए जानते हैं कि वे लकी बर्थडेट वाले लोग कौन हैं।

Image

29 अक्टूबर अंकज्योतिष भविष्यफल

Numerology Prediction: 29 अक्टूबर 2025, बुधवार का दिन, अंक ज्योतिष की दृष्टि से अत्यंत शुभ और शक्तिशाली है। आज का संयुक्त अंक 29 धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग, तांत्रिक साधना, कर्मकांड और यात्रा का प्रतीक है। यह अंक तेजी से सफलता और क्रिएटिविटी प्रदान करता है। इसका एकल अंक 02 है, जिसका स्वामी चंद्रमा है, जो आध्यात्मिकता और मन की शांति देता है। आज का भाग्यांक 03 है, जिसका स्वामी गुरु है। मंगल, चंद्रमा, गुरु और सूर्य परम मित्र हैं। अंक 02 के मित्र अंक 01, 09 और 03 हैं।

29 अक्टूबर 2025 को संयुक्त अंक 29 (चंद्रमा और मंगल का प्रभाव) और भाग्यांक 03 (गुरु प्रभाव) का संयोग बन रहा है। चंद्रमा मन को शांत और आध्यात्मिक बनाएगा, जबकि मंगल ऊर्जा और साहस देगा। गुरु ज्ञान, धर्म और बिजनेस में बड़ा अवसर प्रदान करेगा। यह दिन जॉब, बिजनेस, इनवेस्टमेंट और स्पिरिचुअल एक्टिविटीज के लिए फेवरेबल है। अपनी बर्थ डेट से जानिए आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख जन्मे लोग)

जॉब और बिजनेस में आईटी और बैंकिंग सेक्टर में प्रगति होगी। रियल एस्टेट और फाइनेंस बिजनेस में भी ग्रोथ रहेगी। भाग्यांक 03 आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है। नामांक 03 और 09 वाले सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य में चंद्रमा की वजह से कफ संबंधी दिक्कत हो सकती है। चावल और चीनी का दान करें।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख जन्मे लोग)

शुक्र और बुध बिजनेस में काम की अधिकता दे सकते हैं। जन्मांक 03 और 08 वाले सीनियर्स जॉब में फायदा देंगे। चंद्रमा और गुरु धार्मिक यात्रा के योग बनाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख जन्मे लोग)

अंक स्वामी और भाग्य स्वामी गुरु बिजनेस में बड़ा मौका देंगे। आईटी और फाइनेंस जॉब में उन्नति होगी। स्वास्थ्य में उदर संबंधी परेशानी हो सकती है। गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख जन्मे लोग)

भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु और इस अंक का स्वामी राहु है। रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन बिजनेस करने वालों को जबरदस्त सफलता मिलेगी। बिजनेस में गुरु और मंगल के अंक 03 और 09 से शुभ लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख जन्मे लोग)

बिजनेस में मूलांक 02 और 03 से फायदा मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के सिग्नल हैं। रुके हुए काम में प्रोग्रेस होगी। बुध और गुरु मैनेजमेंट स्किल्स बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उड़द और तिल का दान करें।

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख जन्मे लोग)

शुक्र और मंगल मीडिया, बैंकिंग और फाइनेंशियल जॉब में फायदा देंगे। आज बिजनेस में सक्सेस का दिन है। जॉब में भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु और 02 के स्वामी चंद्रमा का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य में हार्ट के मरीज सावधानी बरतें।

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख जन्मे लोग)

जॉब में अपनी प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। बिजनेस में सक्सेस है। काम में लापरवाही से बचें। केतु और शुक्र इनवेस्टमेंट की तरफ ले जाएंगे। स्वास्थ्य में लीवर के मरीज सावधानी बरतें। गुड़ का दान करें।

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख जन्मे लोग)

आज जॉब में सक्सेस का दिन है। इस अंक का स्वामी शनि और मित्र ग्रह शुक्र सपोर्टिंग हैं। मंगल रियल एस्टेट बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख जन्मे लोग)

बिजनेस में गुरु, चंद्रमा और मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में मूलांक 01 और 09 वाले सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। धन खर्च पर कंट्रोल रखें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article