Numerology prediction : 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार का दिन, अंक ज्योतिष की दृष्टि से अत्यंत शुभ और मंगलकारी है। आज छठ पर्व का विशेष दिन है, जब उदित सूर्य की उपासना की जाती है। आज का संयुक्त अंक 28 चंद्रमा (02) और शनि (08) का संयोजन है, जो धर्म, ज्ञान, आध्यात्मिकता, वैभव और प्रसिद्धि का प्रतीक है। यह अंक एकल अंक 01 के समान कार्य करता है, जिसका स्वामी सूर्य है। आज का भाग्यांक 02 है, जिसका स्वामी चंद्रमा है। सूर्य, चंद्रमा और गुरु मित्र ग्रह हैं, जबकि सूर्य और शनि मित्र नहीं हैं। अंक 01 के मित्र अंक 02, 03 और 09 हैं। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ विशेष फलदायी रहेगा।
28 अक्टूबर 2025 को संयुक्त अंक 28 (चंद्रमा और शनि प्रभाव) और भाग्यांक 02 (चंद्रमा प्रभाव) का संयोग बन रहा है। चंद्रमा मन की शांति और आध्यात्मिकता को बढ़ाएगा, जबकि शनि अनुशासन और दीर्घकालिक सफलता देगा। सूर्य का प्रभाव आत्मविश्वास और यश प्रदान करेगा। यह दिन नौकरी, व्यवसाय और धार्मिक कार्यों में प्रगति के लिए शुभ है। छठ पर्व के अवसर पर सूर्य उपासना विशेष लाभकारी होगी। आइए बर्थडेट से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख जन्मे लोग)
जीवन में मूलांक 02 और 03 की मदद से प्रगति होगी। आज सूर्य, मित्र ग्रह चंद्रमा और मंगल नौकरी में सफलता दे सकते हैं। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य में कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है। चंद्रमा के द्रव्यों चावल और दही का दान करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख जन्मे लोग)
चंद्रमा मन का कारक ग्रह है। चंद्रमा, मंगल और सूर्य मित्र हैं। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति रहेगी। मूलांक 01 और 02 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख जन्मे लोग)
अंक स्वामी गुरु और मित्र चंद्रमा भाग्य स्वामी होकर नौकरी में प्रमोशन का नया मार्ग दे सकते हैं। गुरु ज्ञान, धर्म और आध्यात्मिक प्रज्ञा का प्रतीक है। बुध के समर्थन से व्यवसाय में नए कार्य संभावित हैं। स्वास्थ्य में उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख जन्मे लोग)
भाग्यांक 02 बैंकिंग, मैनेजमेंट और आईटी क्षेत्र में नौकरी करने वालों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में मूलांक 01 और 03 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख जन्मे लोग)
बुध और चंद्रमा वाणी से लाभ देंगे। व्यवसाय में मूलांक 02 और 08 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं। रुके कार्य में प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख जन्मे लोग)
आज का भाग्यांक 02, जो अंक 03 का मित्र है। व्यवसाय में शनि और शुक्र का समर्थन है। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में नेत्र के मरीज सावधानी बरतें। सूर्य उपासना करें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख जन्मे लोग)
अंक स्वामी केतु और अंक 06 का स्वामी शुक्र मित्र हैं। भाग्य स्वामी चंद्रमा मन को धार्मिक कार्यों में संलग्न करेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आईटी और बैंकिंग नौकरी में प्रगति है। स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख जन्मे लोग)
आज के दिन केतु और बुध, जो शनि के मित्र ग्रह हैं, उनका समर्थन रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के लिए प्रयास का समय है। व्यवसाय में जल्द ही बड़ी सफलता मिल सकती है। शनि और चंद्रमा संकेत देते हैं कि वाणी पर नियंत्रण और जीवन में अनुशासन रखें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख जन्मे लोग)
व्यवसाय में मूलांक 01 और 09 का समर्थन रहेगा। नौकरी में मूलांक 03 और 09 के उच्चाधिकारी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। मित्रों संग धार्मिक यात्रा संभावित है। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
