Meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 17 नवंबर 2022: मन बहुत उचाट हो रहा है और कोई प्यार का रिश्ता भी मतभेद दिखा रहा है, पर आपको बहुत धैर्य के साथ लोगों के विचारों को सुनने की और समझने की जरूरत पड़ेगी.
Meen Rashifal 17 Novembr 2022
क्या करें –मन में किसी भी तरह का अविश्वास बढ़ाते चले जाने से बचना होगा क्योंकि इसका सीधा असर आपकी मानसिकता पर और आपके रिश्तों पर पड़ सकता है इसलिए अपने अंदर बहुत सारे सकारात्मक बदलाव भी लाने ही पड़ेंगे.
क्या न करें –लोगों की नाराजगियों को बढ़ाते चले जाना ठीक नहीं पर उसके लिए आपको अपने मन को पहले साफ करना पड़ेगा ताकि आपकी नकारात्मकता व्यर्थ में बढ़ती ना चली जाए.
पढ़ाई-लिखाई - पढ़ाई-लिखाई को बढ़ावा देने के लिए आप मेहनत करना चाह रहे हैं पर मन इसलिए परेशान है कि क्या आप ऐसा कर पाएंगे और अगर दूर स्थान से जुड़े विकल्प हैं तो आपके मन में बिठाई हुई चिंताएं कुछ हद तक वाजिब भी हैं, जिन्हे एक-एक करके दूर भी करना होगा.
धन-दौलत - अपनी आर्थिक स्थिति को समझते हुए ही अपने कदम आगे बढ़ाने होंगे. अगर अपनी चादर देख के ही पैर पसारे जाएं तभी फायदा होता है. आपकी आमदनी ठीक है और उसी के दम पर आप बहुत कुछ कर भी सकते हैं, पर हो सकता है आप अपनी बचत से इतने ज्यादा संतुष्ट ना हो.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
