राशिफल

Aaj ka Rashifal (29-May-2025): आज इन राशियों पर बढ़ेगा भार, ऑफिस में होकर रहेगी तकरार, देखें किनके लिए आया अलर्ट

Aaj Ka Rashifal: 29 मई 2025, Thursdays Dhanu, Makar Aane Wale kal ka Rashifal: गुरुवार का दिन मिला जुला रहेगा। कुछ राशियों के लिए ऑफिस में समय परेशानी भरा रहेगा। ऐसे लोगों के लिए अलर्ट जारी किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ राशियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

Image

rashifal 29 may 2025

Aaj Ka Rashifal (29 मई 2025): गुरुवार का राशिफल हम आपके लिए लेकर आए हैं। यहां जानें 12 राशियों में से किसके लिए 29 मई का दिन लकी है। कुछ राशियों को काम और सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। मेष राशि वालों को ऑफिस में विवाद से बचकर रहना होगा। मीन राशि वालों को परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। आगे देखें सभी राशियों का राशिफल 29 मई, गुरुवार के लिए विस्तार से।

29 मई 2025 का राशिफल हिंदी में

मेष- आज चन्द्रमा तृतीय गोचर कर रहे हैं। ऑफिस में विवाद से बचें। करियर में सफलता प्राप्ति का समय है। अब जॉब में प्रोमोशन के लिए प्रयास करें। टाइम मैनेजमेंट ही महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है।

  • आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। सात अन्न का दान करें।
  • शुभ रंग - नारंगी व पीला।
  • शुभ अंक - 02 व 03

वृष- आज का दिन जॉब में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। तनाव से बचें। करियर को लेकर परिश्रम करें। ऑफिस में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

  • आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करना श्रेयस्कर है।
  • शुभ रंग - बैंगनी व हरा।
  • शुभ अंक - 04 व 08

मिथुन- जॉब में उत्कर्ष है। चन्द्रमा इसी राशि में हैं। व्यवसाय में न्यू डील के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रुका हुआ धार्मिक संकल्पित कार्य पूर्ण होगा। संतान की उन्नति को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।

  • आज का उपाय - श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
  • शुभ रंग - असमानी व नीला।
  • शुभ अंक - 05 व 07

कर्क- चन्द्रमा व गुरु एकसाथ द्वादश भाव में हैं। जॉब में लगातार सफलता मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। मंगल इसी राशि में हैं।

  • आज का उपाय - शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक - 03 व 09

सिंह- चन्द्रमा आज इसी राशि से दशम भाव में हैं। सूर्य दशम व गुरु मिथुन में हैं। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

  • आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। अन्न व विद्या दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।
  • शुभ रंग - पीला व नारंगी।
  • शुभ अंक - 02 व 03

कन्या- मंगल रियल स्टेट में लाभ देगा। जॉब में आपकी वर्क स्किल चमत्कारिक है। चन्द्रमा नवम भाव में है। बिजनेस में सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।

  • आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ तथा उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।
  • शुभ रंग - हरा व बैगनी।
  • शुभ अंक - 04 व 08

तुला- जॉब को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे। चन्द्रमा अष्टम है। जॉब में परफार्मेंस बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

  • आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। गाय को गुड़ खिलाएं।
  • शुभ रंग - हरा व बैंगनी।
  • शुभ अंक - 02 व 03

वृश्चिक- चन्द्रमा सप्तम रहेंगे। राहु व्यय बढ़ाएंगे। कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं, उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

  • आज का उपाय - हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। चने की दाल का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
  • शुभ रंग - नारंगी व लाल।
  • शुभ अंक - 06 व 08

धनु- सप्तम भाव में चन्द्रमा सभी कार्य सफल करेंगे। छात्र स्टडी में टाइम मैनेजमैन्ट को और बेहतर करें। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेसमैन सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।

  • आज का उपाय - ब्रह्म मुहूर्त में गायत्री महामन्त्र का जप करें।
  • शुभ रंग - नारंगी व पीला
  • शुभ अंक - 01 व 09।

मकर- खष्ठम चन्द्रमा यात्रा व व्यवसाय में लाभ प्रदान करता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बिजनेस और बेहतर होगा। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।

  • आज का उपाय - भगवान विष्णु जी के नामों का जप करें।
  • शुभ रंग- नीला व सफेद।
  • शुभ अंक - 03 व 08

कुम्भ- चन्द्रमा पंचम है। छात्र सफल रहेंगे। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

  • आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
  • शुभ रंग - नीला व हरा।
  • शुभ अंक - 03 व 08

मीन- गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा चतुर्थ पारिवारिक खुशी देंगे। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव रखेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आत्मबल कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ कर तिल का दान करें।
  • शुभ रंग - पीला व हरा।
  • शुभ अंक - 01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article