राशिफल

Aaj ka Rashifal (28-May-2025): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार, गणेश जी संवारेंगे इनके काज, किनसे रहेंगी लक्ष्मी जी नाराज

Aaj Ka Rashifal: 28 मई 2025, Wednesday Dhanu, Makar Aaj ka Rashifal- बुधवार को गणपति जी का दिन है। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा है। ये दिन कई राशियों के किस्मत के ताले खोलने वाला रहेगा। जबकि कुछ लोगों को लक्ष्मी जी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। यहां पढ़ें 28 मई दिन बुधवार का सभी 12 राशियों का पूरा राशिफल।

Image

28 May 2025 Ka Hindi Rashifal

Aaj Ka Rashifal (28 मई 2025): बुधवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है। ये दिन गणेश जी की उपासना का है। चार्ट बता रहा है कि ये दिन संतुलन बनाने का है। कुछ राशियों पर गणेश जी की विशिष्ट कृपा रहेगी। वहीं कुछ लोगों को सब सही करते हुए भी धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। यहां पढ़ें 28 मई बुधवार का सभी राशियों का पूरा राशिफल।

28 मई बुधवार का हिंदी राशिफल

मेष- ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के शुभ दिवस पर 01:37 pm के बाद चन्द्रमा तृतीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में लाभ है। जॉब में बढ़ते कार्य को लेकर परेशान मत हों। आपकी परेशानी का मुख्य कारण किसी न्यू बिजनेस डील का फाइनल न होना। जॉब में सफल रहेंगे,न्यू पोस्ट लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। छात्र शिक्षा व करियर में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय - श्री कार्तिकेय जी की उपासना करें। तिल का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
  • शुभ रंग - पीला व लाल।
  • आज का शुभ अंक - 01 व 03

वृष- बुधवार को 01:37 pm के बाद चन्द्रमा द्वितीय रहेंगे। जॉब में परिवर्तन की सम्भावना है। चन्द्रमा व गुरु शुभ हैं। बैंकिंग,आईटी व मीडिया से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाद से बचें। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

  • आज का उपाय - हनुमान जी की पूजा करते रहें। श्री हनुमान बाहुक का पाठ करें।
  • शुभ रंग - नीला व लाल ।
  • आज का शुभ अंक - 01 व 02

मिथुन- 01:37 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। आज का दिन फिल्म, टीचिंग, बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। चन्द्रमा व गुरु शुभ है। संतान की शिक्षा में सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।यु वा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

  • आज का उपाय - भगवान कृष्ण जी को तुलसी दल अर्पित करें। उड़द व तिल का दान करें।
  • शुभ रंग - असमानी व नीला
  • आज का शुभ अंक - 04 व 08

कर्क- 01:37 pm के बाद चन्द्रमा व्यय भाव में हैं। जॉब में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। स्टूडेंट्स के करियर में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।

  • आज का उपाय - भगवान गोविंद जी की उपासना करते रहें। भगवान नाम संकीर्तन करें।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी
  • शुभ अंक - 05 व 08

सिंह- चन्द्रमा आज इसी राशि से एकादश भाव में हैं। व्यवसाय में सफलता थोड़ी कठिनाई से मिलेगी। सायंकाल के बाद कोई न्यू बिजनेस डील फाइनल होगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

  • आज का उपाय - इस समय सात अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। हनुमान जी की उपासना करें।
  • शुभ रंग - लाल व पीला
  • आज का शुभ अंक - 03 व 06

कन्या- जॉब में नित नई सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। 01:37 pm के बाद चन्द्रमा दशम होकर शुभता बढ़ाएंगे। बुध वाणी का कारक ग्रह है। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। रुके धन की प्राप्ति से मन खुश हो जाएगा।। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।

  • आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग का दान करें।
  • शुभ रंग - हरा व आसमानी
  • आज का शुभ अंक - 05 व 06

तुला- 01:37 pm के बाद व्यवसाय में सफलता है। कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। आज धार्मिक उत्सव का दिवस है। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

  • आज का उपाय - उड़द का दान करें। हनुमान बाहुक का पाठ लाभकारी है।
  • शुभ रंग - नीला व हरा
  • आज का शुभ अंक - 03 व 06

वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल नवम रहकर रियल स्टेट में लाभ देगा। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील किसी मेष या कर्क राशि के मित्र की सहायता से सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

  • आज का उपाय - बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग व गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी
  • आज का शुभ अंक - 05व 09

धनु- आज 01:37 सायंकाल के बाद चन्द्रमा सप्तम भाव में है। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। ज्यादा यात्रा से बचिए। आय व्यय के असंतुलन को लेकर परेशान रहेंगे, फिर भी बिजनेस ठीक रहेगा। किसी अनचाही व्यय से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

  • आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। इस कार्य को करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। गेंहू व गुड़ का दान भी करें।
  • शुभ अंक - 03व 08
  • आज का शुभ रंग - नारंगी व लाल

मकर- शनि तृतीय व चन्द्रमा 01:37 pm के बाद खष्ठम गोचर में हैं। जॉब चेंज के निर्णय को लेकर सशंकित रह सकते हैं। जो भी विचार मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।

  • आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। विष्णु उपासना भी करें व गोविंद जी को तुलसी अर्पित करें। शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।
  • शुभ अंक - 03 व 09
  • आज का शुभ रंग - आसमानी व सफेद

कुम्भ- 01:37 pm के बाद चन्द्रमा पंचम है। आप गृह कार्यों में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। मकर के मित्र हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। सुखद यात्रा होगी।

  • आज का उपाय - भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
  • शुभ रंग - नीला व लाल
  • आज का शुभ अंक - 05 व 07

मीन- गुरु चतुर्थ व 01:37 pm के बाद चन्द्रमा चतुर्थ हैं। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। बिजनेस को सही दिशा देंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर पर जाएंगे। प्रेम जीवन सफल रहेगा।

  • आज का उपाय - फलों का दान करें। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।
  • शुभ रंग - लाल व पीला
  • आज का शुभ अंक - 01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article