राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 April 2025: आज से इन राशियों की पलटने वाली है किस्मत, कुबेर देवता की कृपा से खूब कमाएंगे पैसा, पढ़ें आज का राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 11 April 2025 (आज का राशिफल): आज का दिन कुछ राशि के लोगों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है। इन लोगों की किस्मत चमक उठेगी। इन्हें हर काम में सफलता मिलगी। जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल विस्तार से यहां।

Image

Aaj Ka Rashifal 11 April 2025

Aaj Ka Rashifal 11 April 2025 (आज का राशिफल): आज का दिन मेष राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण है। इस राशि के जातकों के सारे काम बनेंगे। व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट सम्मिलित होंगे। वृषभ राशि वालों को आज नौकरी में कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिल सकता है। मिथुन राशि वालों का रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। युवा प्यार के मामले में क्रोध से बचें। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 11 April 2025 (आज का राशिफल)

1. मेष-चन्द्रमा खष्ठम व गुरु द्वितीय शुभ गोचर में हैं। परिवार सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। बिजनेस में अपने परफॉर्मेंस को और बेहतर करें।युवा लव लाइफ में टेंशन से बचें, आपका स्टडी भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में असत्य व अविश्वास का स्थान होता ही नहीं है। व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट सम्मिलित होंगे। उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ व फलों दान करें। शुभ रंग --नारंगी व लाल। शुभ अंक -01 व 09

2. वृष-गुरु इसी राशि में है। शनि मीन व चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। धन लाभ की सम्भावना है। जॉब में भी कर्क व मकर के कुछ उच्चाधिकारियों से लाभ मिल सकता है। क्रोध पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ बहुत माधुर्य रहेगी। उपाय -भगवान शंकर जी की पूजा करते रहें। मसूर की दाल का दान करे। शुभ रंग --बैगनी व सफेद।शुभ अंक --02 व 07

3. मिथुन-द्वादश गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा बिजनेस के लिए किसी नए प्रोजेक्ट का समावेश कराने वाले हैं। ये दिन छात्रों के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। टाइम की कमी बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में क्रोध से बचें। उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। फलों का दान लाभ करेगा। शुभ रंग --आसमानी व नीला। शुभ अंक -05 व 08

4. कर्क- तृतीय चन्द्रमा व मीन का शनि बिजनेस के लिए अनुकूल है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट से सम्बंधित कार्यों में प्रयासरत हैं।जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस से सफलता मिल रही है। फ़िल्म ,बैंकिंग व मीडिया के लोग जॉब परिवर्तन करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। शुभ अंक -02 व 03

5. सिंह--राशि स्वामी सूर्य -शनि अष्टम गोचर में है। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति से अति प्रसन्नता मिलेगी। छात्र सफल रहेंगे। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव व डिनर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। उपाय -- तिल व उड़द का दान आज सबसे श्रेष्ठ दान है। विहंगों के लिए दाना पानी की व्यवस्था भी करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक --03 व 09

6. कन्या--गुरु नवम व चन्द्रमा इसी राशि में है। आपकी रचनात्मक कार्यशैली सबको चमत्कृत कर देती है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखना है। कुशल वाक शैली आपको सफल करेगी। धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग --आसमानी व हरा। शुभ अंक --03 व 09

7. तुला- चन्द्रमा द्वादश व सूर्य -शनि खष्ठम है। शुक्र व बुध आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभ देंगे। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जॉब में नवीन पद को लेकर खुशी रहेगी। लव लाइफ को लेकर आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच से भर देगी। स्वास्थ्य के लिए दिन शुभ है। प्रेम में असत्य का स्थान नहीं होता है। उपाय --हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ रंग --बैगनी व हरा। शुभ अंक --04 व 07

8. वृश्चिक- चन्द्रमा, मंगल व शुक्र आईटी, टीचिंग व मीडिया जॉब के जातकों को सफलता मिलेगी। एकादश चन्द्रमा व सप्तम शनि व्यवसाय में लाभ दिलाता है। जॉब परिवर्तन का मन होगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। सायंकाल के बाद लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। हेल्थ से परेशानी रहेगी। उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभप्रद रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। शुभ रंग --नारंगी व लाल। शुभ अंक -02 व 09

9. धनु-शुक्र मीडिया व बैंकिंग जॉब में बड़ी सफलता दे सकते है। दशम चन्द्रमा का सहयोग व्यवसाय में लाभ देते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें।आफिस में कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार को लेकर मानसिक परेशान रह सकते हैं। उपाय --भगवान विष्णु जी की पूजा करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। तिल का दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -01 व 09

10. मकर- शनि -सूर्य तृतीय है। चन्द्रमा कन्या राशि में व वृष के गुरु बिजनेस के लिए मंगलमय है। क्रोध से बचना है। अपनी सकारात्मक सोच व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। परिवार में सबको सम्मान दें। हेल्थ में साइनस के पेशेन्ट सचेत रहें। लव लाइफ का तनाव अब समाप्त होगा। उपाय --शिवलिंग को बेल पत्र व गंगा जल अर्पित करें। सात अन्न का दान करें। शुभ रंग --नीला व बैगनी। शुभ अंक --05 व 09

11. कुम्भ- फैमिली प्रॉब्लम को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। चन्द्रमा अष्टम व शनि -सूर्य द्वितीय हैं। प्रॉब्लम्स को प्रेम से हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें व पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। चावल व तिल का दान करें। शुभ रंग -आसमानी व हरा । शुभ अंक -05 व 06

12. मीन- तृतीय गुरु व इस राशि के सूर्य -शनि जॉब को लेकर प्रगति देंगे। जॉब वर्क में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। व्यवसाय में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। उदर विकार की संभावना है। प्रेम जीवन सफल रहेगा। उपाय -सप्त अन्न व फलों का दान कष्टों से मुक्ति देगा। शुभ रंग --सफेद व नारंगी। शुभ अंक -02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article