Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 March 2024: मेष राशि वालों का मंगल और चंद्रमा प्रतिकूल स्थिति में है। लेकिन नौकरी में थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तो वहीं वृषभ राशि वालों को धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेकिन आज क्रोध पर संयम बरतना होगा। वृषभ राशि वाले नौकरी में किसी विशेष कार्य को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। तो मिथुन राशि वालों को अपनी हेल्थ का ध्यान रखना होगा। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
आज का राशिफल
मेष- मंगल व चन्द्रमा प्रतिकूल हैं। जॉब में थोड़ी बहुत परेशानी को लेकर डिस्टर्ब मत हों। सभी कार्य बेहतर व अपने समय पर होगा। न्यू डील लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें। आज का उपाय -- हनुमान जी की उपासना करें। तिल व चावल का दान आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक -03 व 09
वृष- धार्मिक कार्यों में सफल रहने की सम्भावना है। व्यवसाय में बेवजह के विवादों से बचें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करते रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग --नीला व सफेद। आज का शुभ अंक --04 व 07
मिथुन- आज का दिन जॉब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिज़नेस में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई बिज़नेस प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। शिवलिंग को जल व शहद अर्पित करें। उड़द का दान करें। शुभ रंग -आसमानी व सफेद। आज का शुभ अंक -05 व 08
कर्क- बिजनेस में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी रहेगी। टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। आज का उपाय --श्री विष्णु जी की उपासना करते रहें। शिवलिंग पर कुशोदक से भगवान का अभिषेक करें। शुभ रंग --हरा व नारंगी। शुभ अंक --05 व 07
सिंह- आपको बिजनेस में सफलता मिलनी अब शुरू हो जाएगी। रुके कार्यों में सफ़लता मिलेगी। कुछ पूर्ववत व्यावसायिक समस्या दूर हो जाएगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। आज का उपाय --तिल का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। हनुमान जी की उपासना करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। आज का शुभ अंक --05 व 08
कन्या- व्यावसायिक सक्रियता से बहुत खुश रहेंगे। जॉब में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी पुराने मित्र के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें। शुभ रंग --हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक -06 व 08
तुला- आईटी व बैंकिंग फील्ड के जातकों को कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। जॉब को लेकर गम्भीर रहेंगे। बिज़नेस में आज रुके कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --ज्यादा यात्रा से बचें। मूंग का दान करें। सुंदरकांड का पाठ लाभकारी है। शुभ रंग --नीला व हरा। आज का शुभ अंक --07 व 08
वृश्चिक- करियर में प्रोग्रेस है। जॉब में नवीन दायित्व को लेकर उत्साह बना रहेगा। दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। हेल्थ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व अन्न का दान करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक --06 व 08
धनु- धन का व्यय होगा। जॉब में विवादों से बचिए।स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। तिल का दान भी करें। शुभ अंक --05 व 08। आज का शुभ रंग --लाल व पीला
मकर- जॉब में प्रगति व ऑफिस का वातावरण पहले से बेहतर होगा। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। क्रोध मत करें। जॉब बेहतर रहेगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। विष्णु जी को तुलसी अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें। शुभ अंक -05 व 08। आज का शुभ रंग -नीला व हरा
कुम्भ- आप बिजनेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में कोई न्यू प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। मित्र हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। आज का उपाय ---भगवान विष्णु मंदिर जाएं व दान पुण्य करें। गुरु का आशीर्वाद लें। उड़द का दान करें। शुभ रंग --आसमानी व हरा। आज का शुभ अंक --04 व 08
मीन- जॉब बेहतर रहेगा। बिजनेस में सकारात्मक दिशा में बात पहुंचेगी। बिज़नेस को लेकर तनाव दूर होगा। स्टूडेंट्स करियर में अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। शुभ रंग --नारंगी व लाल। आज का शुभ अंक --01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
