राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 29 March 2024: मेष राशि वालों का किसी कार्य को टालना प्रॉब्लम दे सकता है, क्रोध पर भी नियंत्रण रखें, जानें अपना आज का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29 March 2024: आज मेष राशि वाले विवादों से बचें और क्रोध पर संयम रखें। वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन नई सफलताओं से भरा है। राहु प्रेम संबंधों में तनाव देगा। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

Horoscope Today, 29 March 2024

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29 March 2024: मेष और वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी देने वाला साबित होगा। नौकरी को लेकर तनाव रहेगा। तो वहीं मिथुन राशि वालों के जीवन में अटके धन का आगमन होगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। कर्क राशि वाले बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे लेकिन मेहनत करने में कोई कसर न छोड़े। क्योंकि आगे का समय आपके लिए अच्छा है। अब जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 29 March 2024 In Hindi)

आज का मेष राशिफल

आज जॉब में सफलता का दिवस है। विवादों से बचें। आपको ऑफिस में ज्यादा समय देना होगा। आपका करियर महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय --जीवन में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ अंक --02 व 08। शुभ रंग --लाल व सफेद

आज का वृष राशिफल

आज का दिन जॉब में नव सफलताओं से भरे रहने का है। ऑफिस में मानसिक चिंता से बचें। ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध मत करें व वाणी पर संयम रखें। राहु प्रेम संबंधों में तनाव देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग --हरा व बैगनी। शुभ अंक -04 व 08

आज का मिथुन राशिफल

जॉब में बहुत दिनों से रुके धन का आगमन होने वाला है, बिजनेस के लिए भी अच्छा दिवस रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पोस्ट परिवर्तन को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें। शुभ रंग --बैगनी व हरा। शुभ अंक -03 व 09

आज का कर्क राशिफल

स्टूडेंट्स सफल रहेंगे लेकिन बहुत ज्यादा विचारों का जाल आपको परेशान कर सकता है। बिजनेस में परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में सुंदर मोड़ आ सकता है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। शुभ अंक --05 व 08

आज का सिंह राशिफल

बिजनेस में प्रोग्रेस से प्रसन्न रहेंगे, मित्रों व बड़े भाई की सहायता मिलेगी, पोजीशन को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। स्टूडेंट्स मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय --ॐ नमः शिवाय मंत्र का मन ही मन जप करते रहें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक --01 व 09

आज का कन्या राशिफल

बुध व शुक्र जॉब में लाभ देंगे। ऑफिस में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है। आप का राशि स्वामी बुध है, जो आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा देती रहती है। आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। मित्रों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा। आज का उपाय --मंगल से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व गुड़ इत्यादि का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है। शुभ रंग --बैगनी व नारंगी। शुभ अंक --07 व 08

आज का तुला राशिफल

बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति अब बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करें। धार्मिक सत्संग आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध को नियंत्रित करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा केले का दान करें। शुभ रंग --सफेद व पीला। शुभ अंक- 05 व 07

आज का वृश्चिक राशिफल

बिजनेस में उन्नयन रहेगा। जॉब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। फैमिली को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी सायंकाल तक हो जाएगा। बिजनेस में पिता का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। लाल वस्त्रों का दान भी करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -01 व 03

आज का धनु राशिफल

चंद्रमा व गुरु व्यवसाय में प्रगति देंगे। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। दैहिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा आज का उपाय --श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें। पीले वस्त्रों का दान करें। शुभ रंग --पीला व लाल। शुभ अंक -02 व 03

आज का मकर राशिफल

बिजनेस के लिए समय अनुकूल रहेगा। पिता के आशीर्वाद से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। ज़मीन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नीले रंग के कम्बल का दान करें। शुभ रंग --सफेद व हरा। शुभ अंक -04 व 06

आज का कुंभ राशिफल

जॉब में सफलता मिलेगी। जॉब चेंज अभी मत लें। यात्रा कर सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। करियर में नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी। आज का उपाय --श्री कनकधारा स्तोत्र व अन्न दान करते रहें। शुभ रंग --नीला व हरा। शुभ अंक --04 व 05

आज का मीन राशिफल

जॉब व व्यवसाय अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। तिल का दान समृद्धि प्रदान करेगा। शुभ रंग --पीला व हरा। शुभ अंक --01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article