22 April 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): सोमवार, 22 अप्रैल का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दिन कुम्भ और मिथुन राशि के जातकों पर महादेव की विशेष कृपा रहेगी। इन दोनों ही राशियों को उनका रुका हुआ धन मिल सकता है। तो वहीं मकर राशि वालों व्यवसाय में सफलता मिलने का संयोग बन रहा है। वृष राशि वालों को जरा संभल कर रहने की जरूरत है, वो प्रॉपर्टी को लेकर विवाद में पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं 22 अप्रैल को कैसा रहने वाला है सभी राशियों का हाल। यहं पढ़ें दैनिक राशिफल-
1) मेष राशि
जॉब में परिवर्तन के प्रयास के लिए अनुकूल समय है। आपका मन धार्मिक व आध्यात्मिक भावों से भरा रहेगा। व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। पिता व बड़े भाई के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।आज का उपाय - व्यावसायिक कार्यों में सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना व फलों का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। असत्य से बचने का प्रयास करें।
शुभ रंग - लाल व पीला।
शुभ अंक - 01 व 03
2) वृष राशि
बिजनेस प्रोग्रेस की सम्भावना है। शुक्र व चन्द्रमा जॉब के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल परिवार सङ्ग धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । मन की एकाग्रता के लिए योग व ध्यान करें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।हेल्थ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।आज का उपाय - गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग - सफेद व हरा।
शुभ अंक - 01 व 03
3) मिथुन राशि
गुरु का आशीर्वाद प्राप्त है। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है। न्यू बिजनेस डील का सुंदर अवसर है। अवसर को हाथ से जाने मत दें। आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर शुगर को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।आज का उपाय - तिल का दान करें।
शुभ रंग - बैगनी व हरा।
शुभ अंक - 04 व 08
4) कर्क राशि
व्यवसाय में अभी मन माफिक सफलता नहीं मिल रही है। सायंकाल के बाद बिजनेस में बेहतर परिणाम पाएंगे। आर्थिक प्रगति में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम , सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे।आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग - लाल व सफेद।
शुभ अंक - 01 व 03
5) सिंह राशि
व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट की प्राप्ति को लेकर प्रयासरत रहेंगे। कन्या व कर्क राशि के मित्रों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए खान पान पर नियंत्रण रखें। प्रेमी संग कहीं घूमने जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।आज का उपाय - उड़द का दान करें।
शुभ रंग - लाल व नारंगी।
शुभ अंक - 05 व 07
6) कन्या राशि
मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्र सफल रहेंगे। जॉब में भी वर्क्स को टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। गुरु व चन्द्रमा सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको लाल चोला व लड्डू अर्पित करें।
शुभ रंग - हरा व नीला
शुभ अंक - 03 व 09
7) तुला राशि
मङ्गल व चन्द्रमा गोचर से बिजनेसमैन लाभान्वित होंगे। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स की स्टडी लाइफ सुंदर,लर्निंग टेंडेंसी व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।आज का उपाय - ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का पाठ करें।
शुभ रंग - सफेद व नीला।
शुभ अंक - 04 व 05
8) वृश्चिक राशि
धन का व्यय होगा। आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करें। छात्रों का आत्मविश्वास से मन भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।आज का उपाय - चीटियों को शक्कर देने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ रंग - सफेद व नारंगी।
शुभ अंक - 03 व 06
9) धनु राशि
धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब को और बेहतर करें, आप अपने टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इस कार्य को करने से स्वास्थ्य सुख के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग - पीला व नारंगी।
शुभ अंक - 03 व 09
10) मकर राशि
शुक्र व शनि बिजनेस को पहले से बेहतर करेंगे। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। नए कार्य से व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें।आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। चने के दाल का दान करें।
शुभ रंग - सफेद व हरा।
शुभ अंक - 04 व 08
11) कुम्भ राशि
चन्द्रमा व गुरु गोचर जॉब के लिए शुभ है। आप कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्र टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें।
शुभ रंग - हरा व बैगनी।
शुभ अंक - 04 व 06
12) मीन राशि
गुरु व चन्द्रमा जॉब को नई दिशा दे सकते हैं। व्यवसाय में सफलता है। बिजनेस में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। कार्यों की अधिकता परेशान कर सकता है। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी का आनन्द उठाएंगे। वाहन लेने का संयोग बन सकता है।आज का उपाय - धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग - लाल व पीला।
धुभ अंक - 01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
