राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 21 April 2024: सूर्यदेव बनाएंगे बिगड़े काम, कन्या, तुला और वृश्चिक वालों को मिलेगी आर्थिक उन्नति, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: सृष्टि
  • Updated Apr 21, 2024, 07:51 AM IST

21 April 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): रविवार 21 अप्रैल को कन्या और वृश्चिक राशि वालों को आकस्मिक धन लाभि हो सकता है। वहीं, मिथुन राशि वालों का रुका हुआ काम होगा पूरा। आइए जानते हैं कि 21 अप्रैल को कैसा होगा सभी 12 राशियों का हाल।

Image

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 april 2024 in Hindi Know Daily Bhavishyafal Lucky Unlucky Zodiac Signs

21 April 2024, Aaj Ka Rashifa (आज का राशिफल): रविवार 21 अप्रैल का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दिन कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ होता। तो वहीं मिथुन राशि वालों का रुका हुआ काम होने की संभावना है। मीन राशि वालों को जॉब में प्रमोशन मिलने का योग बन रहा है तो वृष राशि वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा। आइए जानते हैं 21 अप्रैल को कैसा रहने वाला है सभी राशियों का हाल। यहं पढ़ें दैनिक राशिफल-

1) मेष राशि

छात्रों के लिए प्रगतिशील पथ पर चलने का दिवस है। करियर को लेकर प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। लव लाइफ के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री कृष्ण जी की उपासना करें।

आज का उपाय - मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ अंक - 04 व 07

शुभ रंग - पीला व लाल

2) वृष राशि

जॉब प्रोमोशन में उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय - उड़द का दान करें।

शुभ रंग - सफेद व नीला।

शुभ अंक - 05 व 07

3) मिथुन राशि

स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला दिन है। व्यवसाय मध्यम रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।

आज का उपाय - तिल व चावल शिवलिंग पर अर्पित करें।

शुभ रंग - हरा व नीला।

शुभ अंक - 02 व 09

4) कर्क राशि

व्यवसाय में आशातीत सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क व प्रार्थना भी करें।यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय - शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। चावल व तिल का दान करें।

शुभ रंग - सफेद व लाल।

शुभ अंक - 05 व 06

5) सिंह राशि

आप बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में अध्ययन करें। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय - मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। अन्न व विद्या दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।

शुभ रंग - लाल व सफेद।

शुभ अंक - 04 व 07

6) कन्या राशि

जॉब में आपकी कार्यशैली चमत्कारिक है। छात्रों को उनकी सही दिशा में मेहनत ही उनको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। आईटी व बैंकिंग जॉब के जातक सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय - उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -05 व 06

7) तुला राशि

व्यवसाय को लेकर लाभान्वित होंगे। जॉब बेहतर रहेगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय - मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग - नीला व हरा।

शुभ अंक - 04 व 06

8) वृश्चिक राशि

धन का आगमन होगा। कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय - हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। सात अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग - पीला व लाल।

शुभ अंक - 04 व 06

9) धनु राशि

जॉब में सफलता मिलेगी। छात्र टाइम मैनेजमैन्ट को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।

आज का उपाय - गुड़ दान करें।

शुभ रंग - पीला व सफेद।

शुभ अंक -01 व 09

10) मकर राशि

व्यवसाय में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को गंगा जल व दुग्ध अर्पित करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय - उड़द दान करें।

शुभ रंग - नीला व हरा

शुभ अंक - 05 व 07

11) कुम्भ राशि

बिजनेस प्रोग्रेस से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कई पुराने प्रोजेक्ट प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बहुत बेहतर हो सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

आज का उपाय - मूंग का दान करें।

शुभ रंग - नीला व हरा।

शुभ अंक - 05 व 07

12) मीन राशि

जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। पिता का आशीर्वाद सूर्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय - सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग - पीला व लाल।

शुभ अंक - 01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article