Aaj Ka Rashifal 15 April 2024 (आज का राशिफल): आज ग्रहों की स्थिति-आज चन्द्रमा मिथुन ,शुक्र,बुध - राहु मीन, गुरु -सूर्य मेष,केतु कन्या व शनि -मङ्गल कुम्भ राशि में हैं। आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मिथुन राशि में है। इस कारण आज मेष राशि के जातक को करियर में लाभ मिलेगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को बैकिंग के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। उसके साथ ही कर्क राशि के छात्र को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
आज चन्द्रमा का तृतीय तथा सूर्य का इस राशि में गोचर जॉब में नवीन अवसर दे सकता है।छात्र लाभान्वित होंगे। स्टूडेंट्स जॉब का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में मेष का गुरु तनाव दे सकता है।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -02 व 09
वृष
द्वितीय चन्द्रमा शुभ है। धार्मिक अनुष्ठान सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। शुक्र गोचर के कारण परिवार में नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे।
आज का उपाय - गुड़ का दान करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -06 व 07
मिथुन
चन्द्रमा इसी राशि में है। राशि स्वामी बुध दशम भाव में शुक्र के साथ मंगलमय है राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय है। करियर में प्रगति होगी। आईटी ,बैंकिंग व फाइनेंस फील्ड में सफलता आसान है। मीडिया व टीचिंग फील्ड के लोग जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -उड़द व तिल का दान करें।श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -04 व 05
कर्क
शुक्र व बुध नवम है। चन्द्रमा व्यय भाव मे शुभ है। नवम शुक्र व्यावसायिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। परिवार में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। बुध वित्तीय लाभ देंगे।प्रेम में सुखद यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना तथा चावल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 09
सिंह
छात्र करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। गुरु व शुक्र आर्थिक लाइफ देंगे। लव लाइफ में यात्रा सम्भावित है। स्वास्थ्य में नेत्र रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है राजनीति में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय -गेंहू व गुड़ का दान करें। श्री विष्णु उपासना करें व गुरु का आर्शीवाद लें।
शुभ रंग -लाल व हरा।
शुभ अंक -03 व 09
कन्या
बुध आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा।मेष के गुरु जॉब व बिज़नेस के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु नवीन पोस्ट दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।
आज का शुभ रंग - नारंगी व हरा रंग शुभ है।
आज का उपाय -गुड़ का दान करें।माता दुर्गा जी की उपासना करें।
शुभ अंक -05 व 07
तुला
शुक्र जॉब में प्रगति देंगे। सप्तम गुरु जीवन साथी को स्वास्थ्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। शुक्र लाभ देगा। रियल स्टेट में निवेश करें। छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रयास करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता व हर्ष देगा।
आज का उपाय --माता दुर्गा जी की उपासना व अन्न का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -04 व 08
वृश्चिक
खष्ठम गुरु स्वास्थ्य खराब कर सकता है। राशि स्वामी मंगल शनि के साथ कुम्भ यानी चतुर्थ गोचर में है।आज व्यवसाय में संघर्ष है। गुरु व चन्द्रमा बैंकिंग जाँब में सफलता देगा।कर्क व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जॉब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही मत करें। हेल्थ में मङ्गल उदर विकार दे सकता है। लव लाइफ इंजॉयफुल रहेगी।
आज का उपाय -मसूर का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं।माता का आशीर्वाद लें। असत्य मत बोलें।
शुभ रंग -लाल व हरा।
शुभ अंक -02 व 09
धनु
चतुर्थ शुक्र व बुध आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। गुरु तथा शुक्र जॉब में प्रोग्रेस का अवसर देगा। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लव लाइफ में घूमने टहलने को लेकर रोमांचित रहेंगे।
आज का उपाय -माता दुर्गा जी की पूजा करें तथा माता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
शुभ अंक -06 व 07
मकर
राशि स्वामी शनि शुभ फल दायक हैं ।चतुर्थ गुरु व चन्द्रमा धर्म को लेकर कोई बड़ा कार्य दे सकता है। कर्क राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा।सपरिवार धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।
आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें तथा हरे वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -06 व 08
कुंभ
गुरु तृतीय परिवार के लिए बेहतर हैं। राशि स्वामी शनि मंगल के साथ इसी राशि में है। आज का दिन जॉब में प्रोग्रेस का है।शुक्र व बुध व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करें। प्यार भरा प्रेम जीवन आनन्दित रहेगा।
आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें । गाय को पालक खिलाएं।
शुभ अंक -05 व 08।
शुभ रंग -सफेद व आसमानी
मीन
द्वादश शनि धर्म के प्रति मङ्गलमय रहेंगे तथा इसी राशि में गोचर करते शुक्र बड़ी आर्थिक सफलता दे सकते हैं। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। छात्र करियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा।
आज का उपाय -सप्तश्लोकीदुर्गा का 18 पाठ करें व लौंग का दान करें।
शुभ रंग -लाल व हरा।
शुभ अंक -01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
