राशिफल

13 April 2024, Aaj Ka Rashifal: आज वृश्चिक और मिथुन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानें कैसा रहेगा आज बाकी राशियों का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: सृष्टि
  • Updated Apr 13, 2024, 10:48 AM IST

13 April 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन वृष राशि के जातक को बिजनेस में प्रोग्रेस मिल सकती है। वहीं, कर्क राशि वालों की लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आइए जानते हैं कि 13 अप्रैल को कैसा होगा सभी 12 राशियों का हाल।

Image

13 April 2024, Aaj Ka Rashifal

13 April 2024, Aaj Ka Rashifa (आज का राशिफल): चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन मां स्कंदमाता को समर्पित होता है। इस दिन माता की पूजा-अराधना की जाती है। ये दिन वृष राशि वालों के व्यवसाय में सफलता लेकर आएगा। वहीं, वृश्चिक और मिथुन राशि वालों का कोई रुका हुआ काम होने की संभावना है। कर्क राशि वालों की लव लाइफ में तनाव आ सकता है तो तुला राशि वालों के लिए धार्मिक आयोजन का दिन है। आइए जानते हैं 13 अप्रैल को कैसा रहने वाला है सभी राशियों का हाल। यहं पढ़ें दैनिक राशिफल-

1) मेष राशि

मङ्गल व गुरु गोचर जॉब में सफलता देंगे। करियर में प्रोग्रेस के रुकावट को लेकर परेशान मत हों। जॉब में प्रोमोशन व सब कुछ बेहतर व अपने समय पर होगा,न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी। ज्यादा इमोशन होने से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।

आज का उपाय - दुर्गा माता जी की उपासना करें। फलों का दान आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग - पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक - 02 व 09

2) वृष राशि

बिजनेस प्रोग्रेस की सम्भावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गलत खान पान से बचें। योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। धन के अनायास व्यय पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। व्यवसाय में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय - हनुमान जी की पूजा करते रहें। सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग - नीला व हरा ।

आज का शुभ अंक - 01 व 03

3) मिथुन राशि

स्टूडेंट्स के कॅरियर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। जॉब में आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय - सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग - हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक - 05 व 08

4) कर्क राशि

व्यवसाय के लिए हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में आपके लिए खुशखबरी रहेगी टाइम मैनेजमेंट व अपने वर्क में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।

आज का उपाय - माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें, धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग - पीला व नारंगी

शुभ अंक - 05 व 06

5) सिंह राशि

सूर्य मीन अर्थात अष्टम गोचर करके सफलता देंगे। जॉब व व्यवसाय में सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। फैमिली में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं डिनर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय - मूंग व उड़द का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग - सफेद व पीला।

आज का शुभ अंक - 05 व 08

6) कन्या राशि

स्टूडेंट्स कॅरियर में बड़ी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। फैमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। करियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें।

आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग - हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक - 04 व 06

7) तुला राशि

जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय - ज्यादा यात्रा से बचें। मूंग का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभकारी है।

शुभ रंग - सफेद व हरा।

आज का शुभ अंक - 07 व 08

8) वृश्चिक राशि

मंगल व मेष के गुरु व्यवसाय में वृद्धि करेंगे। यात्रा खुशियों से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ में बीपी को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय - हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। परिक्रमा व भगवान के आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। फलों का दान करें।

शुभ रंग - नारंगी व लाल।

आज का शुभ अंक - 06 व 08

9) धनु राशि

धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। बेवजह के तनाव से बचिए। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे । बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय - हनुमानबाहुक का पाठ करें। तिल का दान भी करें।

शुभ अंक - 06 व 08

आज का शुभ रंग - नारंगी व सफेद

10) मकर राशि

बिजनेस पहले से बेहतर होगा। स्टूडेंट्स कॅरियर को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जॉब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।

आज का उपाय - माता दुर्गा जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। उनको लाल पुष्प व लौंग अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।

शुभ अंक - 07 व 08

आज का शुभ रंग - हरा व नीला

11) कुम्भ राशि

आप बिज़नेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। आईटी व मैनेजमेंट जॉब के लोग न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। मित्र हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।

आज का उपाय - भगवान विष्णु मंदिर जाएं व अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है।

शुभ रंग - नीला व बैगनी।

आज का शुभ अंक - 05 व 08

12) मीन राशि

जॉब अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। बिज़नेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें।

आज का उपाय - फलों व पीले वस्त्र का दान करें। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

शुभ रंग - लाल व पीला।

आज का शुभ अंक - 01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article