राशिफल

12 April 2024, Aaj Ka Rashifal: मेष, मिथुन, कन्या राशि वालों की मिलेगी आर्थिक उन्नति, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: सृष्टि
  • Updated Apr 12, 2024, 09:14 AM IST

12 April 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मेष राशि के जातक को व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। वहीं, तुला राशि वालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं कि 12 अप्रैल को कैसा होगा सभी 12 राशियों का हाल।

Image

Aaj Ka Rashifal 12 April 2024 Horoscope Today

12 April 2024, Aaj Ka Rashifa (आज का राशिफल): चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा-अराधना की जाती है। ये दिन मेष राशि के जातक के व्यवसाय में सफलता ले आएगा। वहीं मिथुन राशि वालों का रुका हुआ सरकारी काम होने की संभावना है। कर्क राशि के जातकों का विवाह योग बन रहा है तो तुला राशि वालों को अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। आइए जानते हैं 12 अप्रैल को कैसा रहने वाला है सभी राशियों का हाल। यहं पढ़ें दैनिक राशिफल-

1) मेष

व्यावसायिक सफलता का समय है। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए सुधार का समय है।

आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग - पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक - 03 व 09

2) वृष

ऑफिस में विवाद की सम्भावना है। जॉब में तनाव से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें, वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।

आज का उपाय - हनुमान जी की पूजा करते रहें। मन्दिर में हनुमान जी के विग्रह की 03 परिक्रमा करें।

शुभ रंग - सफेद व हरा।

शुभ अंक - 01 व 05

3) मिथुन

आज का दिन व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब चेंज लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। किसी परिवारिक कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे।

आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ रंग - आसमानी व नीला।

शुभ अंक - 05 व 08

4) कर्क

बिज़नेस के न्यू प्रोजेक्ट पर वर्क शुरू कर सकते हैं। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में आरम्भ हो जाएगी।

आज का उपाय - माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं। तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग - सफेद व हरा।

शुभ अंक - 03 व 09

5) सिंह

जॉब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है।

आज का उपाय - उड़द का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। नवरात्रि में माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें।

शुभ रंग - नारंगी व पीला।

शुभ अंक - 01 व 03

6) कन्या

व्यवसायिक कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। आपका मृदुभाषी व्यवहार बहुत सुंदर है, यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रिय मित्र के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।

आज का उपाय - गुड़ का दान करें। अन्न दान करते रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।

शुभ रंग - हरा व नीला।

शुभ अंक - 06 व 07

7) तुला

व्यवसाय में नवीन कार्यों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। जॉब में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लीवर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय - नवरात्रि में माता दुर्गा जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें।

शुभ रंग - नीला व हरा।

शुभ अंक - 06 व 08

8) वृश्चिक

जॉब परिवर्तन सम्बंधित निर्णय को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। छात्र अगले स्टडी को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं थीं, जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय - माता जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ अंक - 06 व 08

9) धनु

जॉब वर्क को लेकर बहुत ही सीरियस व कर्म में संलग्न रहेंगे। बढ़ते कार्य के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा। अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है।

आज का उपाय - भगवान शिव को बेलपत्र व गंगाजल सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग - नारंगी व लाल।

शुभ अंक - 07 व 08

10) मकर

छात्रों के करियर की स्थिति पहले से बेहतर होगा। परिवार सहित यात्रा संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। गुरु की चतुर्थ स्थिति आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। कहीं दूर धार्मिक यात्रा करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।

आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। उड़द का दान फलदायी है।

शुभ रंग - नीला व हरा।

शुभ अंक - 07 व 08

11) कुम्भ

जॉब में अपने परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। नवीन पद का दायित्व आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें।

आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग - बैगनी व हरा।

शुभ अंक - 01 व 02

12) मीन

स्टूडेंट्स मेहनत करें। आपकी प्रगति अब सही दिशा में पहुंचेगी। करियर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी महान संत से मिलने के संयोग बन सकते हैं।

आज का उपाय - सिद्धिकुंजीकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।

आज का शुभ रंग - लाल व सफेद।

शुभ अंक - 01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article