Dhanu Rashifal Today (Sagittarius Horoscope Today), आज का धनु राशिफल 13 नवंबर 2022: रिश्तों में तनाव बढ़ रहा है और हालात बेकाबू हो रहे हैं पर आप अपनी ही धुन में अपनी परेशानियों को समझ नहीं पा रहे हैं और यही इस समय की सबसे बड़ी गलती है।
क्या करें – आपने अपने मन में जो अविश्वास बिठा रखा है वो आपकी जुबान से जाहिर हो रहा है और आपकी बातों में आपकी कड़वाहट नजर आ रही है। इसी चीज को समय रहते संभाल लेने की जरूरत है ताकि किसी भी बिगड़ती हुई बात को समय रहते संभाल लिया जाए।
क्या न करें – अपनी देनदारी की वजह से अपना नुकसान बढ़ाएं नहीं। वैसे भी आपकी आमदनी पर दबाव बढ़ते चले जा रहे हैं इसलिए अपनी आर्थिक स्तिथि को संभाले रखने में कोई कमी न रखें।
प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता मुश्किलों के दौर में प्रवेश कर रहा है क्योंकि जब भी भरोसे की कमी हो तो रिश्ते बिखर जाते हैं और यह समय आपके मतभेद को बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है जिस ओर आपको ध्यान देना होगा।
काम और कारोबार – कामकाज की स्तिथि मध्यम हो रही है क्योंकि यह समय किसी भी तरह के बदलाव के लिए उचित नहीं है इसलिए आपको बहुत सारा धैर्य बनाए रखना होगा और किसी भी तरह के बड़े बदलाव से बचना होगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
