29 October Horoscope: 29 अक्टूबर 2025, बुधवार, को चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है। शनि की प्रधान राशि मकर में चंद्रमा और शनि का प्रभाव दूरगामी और गहरा है। मेष और वृषभ राशि के जातक नौकरी और व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे, जबकि कर्क और मकर राशि वालों को धन व्यय पर नियंत्रण रखना चाहिए। गुरु अभी चंद्रमा की राशि कर्क में रहकर धनु और मीन जैसी गुरु प्रधान राशियों को सुख-समृद्धि प्रदान करेंगे। आज राहुकाल दोपहर 12:05 से 1:28 बजे तक रहेगा। इस दौरान राहु से संबंधित द्रव्यों जैसे उड़द और तिल का दान करें। बटुकभैरव स्तोत्रम का पाठ भी शुभ रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के लिए आज का दिन नौकरी और व्यवसाय में सफलता का है। चंद्रमा आपके दशम भाव (कर्म भाव) में शुभ गोचर कर रहा है, जो प्रोमोशन और कार्यक्षेत्र में प्रगति का संकेत देता है। ऑफिस के छोटे-मोटे विवादों से बचें और अपने काम में ज्यादा समय दें। किसी कार्य को टालें नहीं, क्योंकि इससे समस्या बढ़ सकती है। समय प्रबंधन महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य आज बहुत बेहतर नहीं रहेगा, इसलिए आराम करें।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला। भाग्य प्रतिशत: 55%।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज व्यावसायिक सफलताओं से भरा दिन है। चंद्रमा आपके नवम भाव (भाग्य भाव) में गोचर कर रहा है, जो धन निवेश में खुशी देगा। क्रोध से बचें और किसी से विवाद न करें, खासकर नजदीकी रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। राहु और शुक्र का प्रभाव प्रेम संबंधों में तनाव पैदा कर सकता है।
उपाय: भगवान शंकर जी की पूजा करें और तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद। भाग्य प्रतिशत: 65%।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए चंद्रमा अष्टम भाव में और गुरु द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं, जो नौकरी में सफलता और रुके धन के आगमन का संकेत देते हैं। नई वित्तीय व्यवस्था के लिए अच्छा दिन है, और कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, युवा प्यार के मामलों में लकी रहेंगे, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें।
उपाय: ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ करें और फल दान करें।
शुभ रंग: बैंगनी और आसमानी। भाग्य प्रतिशत: 65%।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु आपकी राशि में और चंद्रमा सप्तम भाव में रहेंगे। राहु गोचर थोड़ी परेशानी दे सकता है। बिजनेस में परिश्रम के बावजूद सफलता न मिलने वाली लगेगी, लेकिन आज की मेहनत भविष्य में बेहतर फल देगी। प्रेम जीवन में सुंदर मोड़ आ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर खुशी रहेगी, लेकिन वाणी में माधुर्य लाएं।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और गेहूं का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 65%।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए बिजनेस में प्रगति के योग हैं। चंद्रमा छठे भाव में गोचर कर रहा है, जो रोग का संकेत दे सकता है। राहु व्यय बढ़ा सकता है। पिता के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे, और मित्रों की सहायता मिलेगी। नौकरी की पोजीशन बेहतर करने के लिए ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र योग और ध्यान से मन एकाग्र करें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
उपाय: नित्य सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 70%।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए राशि स्वामी बुध बैंकिंग नौकरी में सफलता देंगे। चंद्रमा पंचम भाव में संतान को लाभ देगा। शिक्षा और करियर में नई अवसर मिलेंगे। बुध आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा देता रहेगा। आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित होगा, मित्रों का सहयोग उत्तम रहेगा। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, धन आगमन होगा।
उपाय: शुक्र से संबंधित द्रव्यों जैसे चावल और शक्कर का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग: बैंगनी और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 55%।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर खुशी देंगे। आर्थिक स्थिति अब बेहतर रहेगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। प्रेम जीवन को ठीक करने का प्रयास करें। धार्मिक सत्संग मन को रोमांच और तनाव से मुक्त रखेगा। क्रोध नियंत्रित करें। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। पारिवारिक कलह से परेशानी हो सकती है।
उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें और केले का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला। भाग्य प्रतिशत: 65%।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए मंगल और चंद्रमा आत्मबल और मन को मजबूत करेंगे। आध्यात्मिक उन्नयन रहेगा। नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। व्यवसाय की चली आ रही चिंताएं शाम तक समाप्त हो जाएंगी। तृतीय चंद्रमा का सहयोग लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन सुंदर रहेगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। अन्न दान से कार्य बाधा समाप्त होगी। लाल वस्त्रों का दान भी करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 75%।
धनु राशि
धनु राशि के लिए द्वितीय चंद्रमा और अष्टम गुरु व्यवसाय में प्रगति देंगे। नौकरी प्रमोशन को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। दैहिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन से प्रसन्न रहेंगे। छात्र सफल रहेंगे। शुक्र आर्थिक सुख उत्तम रखेगा। गुरु अष्टम भाव स्वास्थ्य सुख में वृद्धि करेंगे।
उपाय: श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 3 बार पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें और पीले वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल। भाग्य प्रतिशत: 60%।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहा है। नौकरी परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है। व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। गुरु सप्तम भाव बिजनेस में बड़ा नया अवसर देगा। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। जमीन खरीदने का विचार आएगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, युवा भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और नीले रंग के कंबल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और हरा। भाग्य प्रतिशत: 65%।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए गुरु छठे भाव में और चंद्रमा व्यय भाव में हैं। किसी पुराने विवाद को समाप्त करने में सफलता मिलेगी। नौकरी चेंज अभी न लें। यात्रा कर सकते हैं। समय प्रबंधन का ध्यान रखें। करियर में नई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन बेहतर होगा।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा। भाग्य प्रतिशत: 70%।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शनि और चंद्रमा नौकरी और व्यवसाय को लेकर खुशी देंगे। बिजनेस ग्रोथ में कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे, जिसमें सहयोगियों और मित्रों का योगदान रहेगा। प्रेम जीवन से खुश रहेंगे। मंगल और शुक्र रियल एस्टेट व शेयर से धन देंगे।
उपाय: सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 18 बार पाठ करें। सप्त अन्न का दान समृद्धि प्रदान करेगा।
शुभ रंग: पीला और लाल। भाग्य प्रतिशत: 65%।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
